Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज... Hemant Soren PMLA Court Update: झारखंड भूमि घोटाला मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, आज दोपह... Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना...

‘BJP में भारी गुटबाजी, CM बदलने का चल रहा अभियान’ जीतू पटवारी का बड़ा हमला, राहुल गांधी पर भी बोले

29
ग्वालियर : PCC चीफ जीतू पटवारी शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अशोकनगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण पर कड़ी आपत्ति जताई। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद की गरिमा होती है और चप्पल-जूते, चोरी-नशे जैसी भाषा उस पद को शोभा नहीं देती।

बीजेपी में अंदरूनी गुटबाजी का दावा
जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के भीतर ही मुख्यमंत्री को हटाने की मुहिम चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘आप तीन साल मुख्यमंत्री रहिए, हम अच्छे और सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाना चाहते हैं। जनता ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाएंगे।’ पटवारी ने लाडली बहना योजना पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ‘सरकार ने बहनों को 3 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन 1200 रुपये ही दे रही है। ग्वालियर में बीजेपी की खींचतान पर उन्होंने कहा कि पार्टी खंड-खंड में बंटी हुई है। 2028 के चुनाव का आगाज जिस दिन होगा, उस दिन बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।’

राहुल गांधी के बयान पर सफाई
बीजेपी द्वारा राहुल गांधी के जेन-Z को लेकर दिए बयान को भड़काऊ बताने पर पटवारी ने कहा कि भाजपा अपने पाप छुपाना चाहती है। ‘2014 में मोदी जी ने रोजगार, अर्थव्यवस्था, किसानों, गरीबी और भ्रष्टाचार खत्म करने का नैरेटिव दिया था। लेकिन कुछ पूरा नहीं हुआ। अब राहुल गांधी सिर्फ वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.