Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ... इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह... भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत

फोन पर बात करते Bus चला रहा था ड्राइवर! हादसे में 4 लोगों की मौत, BJP विधायक की है ये Bus

31

इंदौर: इंदौर-उज्जैन रोड पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे के पीछे बस की तेज रफ्तार और लापरवाही जिम्मेदार है। बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए।

कैसे हुआ हादसा

बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक, घटना धरमपुरी के पास रिंगनोदिया गांव की है। बस ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। बाइक पर महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी, बेटे जिगर (15) और तेजस (10) सवार थे। महेंद्र, जयश्री और जिगर की मौके पर मौत हो गई। घायल तेजस ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बस चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार स्पीड कम करने के लिए टोका, लेकिन उसने अनसुनी कर दी।

विधायक गोलू शुक्ला का बयान

विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि हादसे के समय बस खड़ी थी और उसमें सवारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि बाइक पीछे से आकर बस से टकराई होगी, क्योंकि उस समय तेज बारिश हो रही थी।

चाय की दुकान से परिवार पालते थे महेंद्र

वहीं मृतक महेंद्र सोलंकी के भांजे उमेश गौर ने पुलिस को बताया कि हादसा सामने से टक्कर होने की वजह से हुआ। उनके अनुसार, रिंगनोदिया के पास बस ने मामा महेंद्र की बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। तीन इमली इलाके के रहने वाले महेंद्र सोलंकी चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वे पत्नी और बच्चों के साथ बड़े भाई से मिलने गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.