Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आज नहीं तो कल जेल जाएंगे संजय पाठक- जीतू पटवारी, कांग्रेस जल्द करेगी शिकायत

13

भोपाल : 400 करोड़ के पैनल्टी मामले में फंसे भाजपा विधायक संजय पाठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल संजय पाठक को जेल जाना ही पड़ेगा। जीतू पटवारी कटनी गुरुवार को जिले के बहोरीबंद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने विजयरावगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक पर जमकर निशाना साधा।

जीतू पटवारी ने कहा कि विधायक संजय पाठक को आज नहीं तो कल जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने हाईकोर्ट के जज को खरीदने की कोशिश की है यह बात खुद जज ने कहीं है। यह अपने आप में अपराध है। इसके लिए उन्हें जेल जाना चाहिए। कांग्रेस मामले में जल्द ही इस प्रकरण की शिकायत करेगी।

पटवारी ने आगे कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज है। शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में जो कोल का अवैध कारोबार चल रहा है यह जगजाहिर है। शासन प्रशासन को माफियाओं ने घेर लिया है। कलेक्टर आता है, वो जनता की बजाय उन उद्योगपतियों की ड्यूटी कर रहे हैं, जिनके पास कोल माइन हैं, रेते का ठेका है। पूरे मध्य प्रदेश में माफिया राज है। करप्शन का बोलबाला है।

बता दें कि पूरा विवाद अवैध खनन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर रिट याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता आशुतोष दीक्षित ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW), भोपाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने समयसीमा में जांच पूरी नहीं की। इस मामले में विधायक संजय पाठक ने भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया था, जबकि वह याचिका में पार्टी नहीं थे। विधायक संजय पाठक ने जस्टिस से संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद जज ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.