Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CJP Leaders Detained by Delhi Police: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के प्रयास में सौरव दास और आशुतोष रांका स... Delhi Electric Buses: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 नए मॉनिटरि... Bihar Flood News: छपरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद नई मुसीबत, मलबे और महामारियों के साए में जीने क... Moradabad Crime News: मुरादाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की घर के अंदर निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मि... Delhi Police Social Media Crackdown: अफवाह फैलाने वाले 500 से ज्यादा पोस्ट डिलीट, 4 एफआईआर दर्ज और 1... Jammu and Kashmir Waqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड के जुमे के खुतबे वाले प्रस्ताव पर छिड़ा विवाद, ... Atiq Ahmed Land Chakia Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना,... Rahul Gandhi and Abhijit Dipke Appeal: इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास की अपील, त्योहारों के सीजन में द... Bhagalpur Viral Video: भागलपुर में ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुरा रहा चोर हवा में लटका, 100 मीटर तक ... IKG PTU Convocation: आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित, सीएम मा...

17 साल के लड़के को सबकुछ दे बैठी 28 साल की युवती, शिकायत की तो महिला आयोग ने किया इंकार

31

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय युवती और अपने से 11 साल छोटे 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के बीच अफेयर का खुलासा हुआ है। युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़के ने इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने 50 लाख रुपये की डिमांड की और रकम न मिलने पर थाने में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई।

महिला आयोग ने सुनवाई से किया इनकार
यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। युवती ने 17 सितंबर को महिला आयोग में पेश होकर शिकायत की कि लड़के ने उसका शारीरिक शोषण किया है। उसने लड़के से 50 लाख रुपये की मांग भी की थी। हालांकि, जब नाबालिग के माता-पिता आयोग में पहुंचे तो उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश किए। इससे यह साबित हुआ कि लड़के की उम्र सिर्फ 17 साल है। इसके बाद महिला आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला उनके दायरे में नहीं आता और इसे बाल संरक्षण आयोग को सौंप दिया गया।

शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है लड़का
आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि युवती और लड़के के बीच 11 साल का अंतर है। लड़का न केवल नाबालिग है, बल्कि शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है। युवती ने आयोग को बताया कि उसे लड़के की वास्तविक उम्र की जानकारी नहीं थी और यह बात उसे फरवरी 2025 में थाने में पता चली।

50 लाख की डिमांड और शोषण का आरोप
जांच में सामने आया कि युवती ने शादी के साथ-साथ 50 लाख रुपये की मांग भी की थी। जब आयोग ने युवती से पूछा कि वह 11 साल छोटे नाबालिग के साथ रिश्ते में क्यों आई, तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। आयोग ने साफ किया कि दैहिक शोषण की कार्रवाई भी उनके दायरे से बाहर है क्योंकि आरोपी नाबालिग है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.