Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि देश की आत्मा है: रायपुर में संविधान गौरव दिवस समारोह को संब... नर्मदापुरम के इटारसी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवा देवानी ने पेश की अनोखी मिसाल: मरणोपरांत... अब मकान या फ्लैट खरीदने से पहले चेक कर सकेंगे डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग: मध्य प्रदेश सरकार भूमि विका... बुरहानपुर के पांगरी बांध परियोजना से जुड़ा मामला: मुआवजा राशि न मिलने से नाराज किसानों ने हाथ में कट... मैहर में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों का बढ़ता आतंक: बीते 7 महीनों में 3,800 से अधिक लोग हुए ह... भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के काफिले को कट मारकर भागने वाला फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार: सुरक्षाकर्... जबलपुर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: अवमानना याचिका पर नोटिस के बावजूद जवाब न देने पर चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस... क्रिकेट के दिग्गज अनिल कुंबले ने किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का दौरा: वन कर्मियों और प्रशिक्षु रक्षको... उज्जैन में पानी का पाइप काटने की पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-डंडों से हमले में ग... मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण हादसा टला: स्कूल के पास खड़े बासमती चावल से लदे ट्रक में अचानक लगी...

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई! 50 हजार की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

31

रीवा : लोकायुक्त पुलिस ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के शिल्पी प्लाजा स्थित कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरमौर परियोजना अधिकारी शेष नारायण मिश्रा को  रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

फरियादी राहुल सेन ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी का चयन आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर हुआ है और ज्वाइनिंग कराने के एवज में परियोजना अधिकारी द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त ने जाल बिछाकर ट्रैप किया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी ने शिकायत की थी कि पत्नी का महिला वाल विकास विभाग में सहायिका के पद पर चयन हुआ था जिसको ज्वाइनिंग के नाम पर 50 हजार रिश्वत की डिमांड की गई थी जिसको आज रिश्वत की राशि लेते हुए रेंज हाथ पकड़ा है। राशि आज कितनी थी अभी जानकारी नहीं है कार्यवाही पूर्ण होने के बाद बता पाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.