Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंत्योदय की भावना से समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: रायपुर में बोले भाजपा अल्पस... महिलाओं को सशक्त बनाने और राज्यों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: छत्तीसगढ़ के उपमुख्... छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 43 पर कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में... कर्नाटक के बेलगावी में फंसे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 25 मजदूरों का सफल रेस्क्यू: मोहला मानपुर प्रश... भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि देश की आत्मा है: रायपुर में संविधान गौरव दिवस समारोह को संब... नर्मदापुरम के इटारसी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवा देवानी ने पेश की अनोखी मिसाल: मरणोपरांत... अब मकान या फ्लैट खरीदने से पहले चेक कर सकेंगे डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग: मध्य प्रदेश सरकार भूमि विका... बुरहानपुर के पांगरी बांध परियोजना से जुड़ा मामला: मुआवजा राशि न मिलने से नाराज किसानों ने हाथ में कट... मैहर में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों का बढ़ता आतंक: बीते 7 महीनों में 3,800 से अधिक लोग हुए ह... भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के काफिले को कट मारकर भागने वाला फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार: सुरक्षाकर्...

पन्ना की खदान से निकला 150 कैरेट का हीरा… लेकिन अचानक हो गया गायब!

33

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कृष्णा कल्याणपुर (पटी) स्थित हीरा खदान में कथित रूप से 150 कैरेट का हीरा मिलने और उसे हीरा खदान में शामिल एक पार्टनर द्वारा हड़प लिए जाने के संबध में शिकायती मामला सामने आया है। मामले की शिकायत जिले के हीरा अधिकारी के साथ ही कोतवाली पन्ना में खदान संचालक जय बहादुर सिंह पिता बलवीर सिंह निवासी इटमा गौराहाई रामनगर जिला मैहर द्वारा की गई है। जय बहादुर द्वारा जिले के हीरा अधिकारी को दिए गए शिकायती आवेदन में बताया गया है कि कृष्णा कल्याणपुर (पटी) में हीरा खदान के लिए उसे 13 फरवरी 2025 को पट्टा जारी किया गया था, जिस पर उसने पांच अन्य लोग किशोर खोड़े निवासी इन्दौर, नरेन्द्र कुमार सेन निवासी बिलखुरा पन्ना, दयाराम पटेल निवासी बिलखुरा पन्ना, महेन्द्र सिंह गौड़ निवासी ग्राम मठली पन्ना तथा प्रकाश पटेल निवासी ग्राम बिलखुरा पन्ना को खदान में पार्टनर करते हुए खदान का काम शुरू करवाया गया।

5 सितम्बर को खदान में लगभग 150 कैरेट का हीरा निकला है। यह जानकारी पार्टनर किशोर खेड़े द्वारा फोन पर दी गई, और उसकी फोटो भेजी गई और बताया कि अन्य पार्टनरों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हीरा पार्टनर दयाराम पटेल के पास हीरा रखा है। आरोप है कि सभी के बीच 6 सितम्बर को हीरा दयाराम पटेल के पास है, तथा हीरा कार्यालय में हीरा जमा करने की बात कही गई, तो दयाराम खदान में हीरा मिलने व उसके पास होने की बात से पलट गया, जिसके बाद कोतवाली पन्ना में शिकायत की गई है।

अधिकारी को दिए गए आवेदन में इस बात का अंदेशा जताया है कि खदान का पट्टा बनवाकर दयाराम अपने अथवा अन्य रिश्तेदारों के नाम पर हीरा कार्यालय में हीरा जमा कर सकता है, जो कि न जमा किया जाये, न ही नीलामी में रखा जाये। शिकायतकार्ता आवेदन के साथ कथित रूप से खदान से निकले लगभग 150 कैरेट हीरे की फोटो भी दी गई। वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, कार्यालय में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके विरुद्ध शिकायत की गई, उसको कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। अभी यह स्पष्ठ नही कहा जा सकता कि वह हीरा ही है या कोई चमकदार पत्थर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.