Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब जनता सीधे चुनेगी अपना मेयर-अध्यक्ष, युवाओं को भी दिया तोहफा

27

भोपाल: भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में संशोधन करते हुए अब अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में राहत दिए जाने पर मध्यप्रदेश कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को धार में मित्र पार्क का शुभारंभ करने प्रदेश आएंगे।

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर फोकस
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी, पर्यावरण और स्वच्छता पर है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े में इन विषयों पर विशेष जोर रहेगा।

पुरानी गाड़ियों पर छूट और स्क्रैपिंग पॉलिसी
कैबिनेट में BS-1 और BS-2 वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि इन गाड़ियों को स्क्रैप करने वाली संस्थाओं को इंडस्ट्री की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, जो व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करेगा, उसे नई गाड़ी खरीदने पर मोटरयान कर (Road Tax) में 50% छूट मिलेगी। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार के ये फैसले प्रदेश में विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को गति देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.