Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शिवराज के फैसले को CM मोहन ने पलटा, CPA की होगी वापसी, जानिए क्या काम करता है ये विभाग?

26

भोपालराजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) को लेकर बना असमंजस आखिर खत्म हो गया है। तीन साल पहले बंद किए गए सीपीए को अब नए स्वरूप में दोबारा शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, इसे भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया के विकास की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे।

दरअसल, सीपीए को अगस्त 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक बंद कर दिया था। उस समय भोपाल की सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में शिवराज ने कई एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई थी। बैठक में उन्होंने साफ कहा था कि इतनी सारी एजेंसियों की कोई जरूरत नहीं है और तुरंत सीपीए को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद 3 मार्च 2022 को कैबिनेट ने इसे बंद करने पर मुहर लगाई और 31 मार्च 2022 को सीपीए आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।

पिछले साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज सरकार का यह फैसला पलटते हुए सीपीए को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए थे। तब से इसकी फाइल नगरीय प्रशासन विभाग और सीएम कार्यालय के बीच अटकी हुई थी। 2 सितंबर को नगरीय प्रशासन विभाग ने एक बार फिर सुझाव भेजकर कहा है कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया को ध्यान में रखते हुए सीपीए को नई भूमिका में शुरू किया जा सकता है। नई संरचना में सीपीए केवल भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाल सकता है, जिससे शहर की सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधन में स्पष्टता आ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.