Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

लाश की तरह पानी में 2 घंटे तक लेटा रहा टिंकू… मुर्दा समझती रही भीड़; पुलिस को देखकर भागा

29

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक पानी में दो घंटे तक लाश की तरह पड़ा रहा. लोगों को लगा कि कोई लाश है तो उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक खड़ा हो गया और बोला कि मैं तो जिंदा हूं. पता चला कि युवक ने ऐसा रील बनाने के लिए किया था.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो दिन पहले गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर बांध परस्थानीय लोगों ने पानी में एक युवक को बिना हिले-डुले पड़ा देखा. युवक की बॉडी लंबे समय तक पानी की सतह पर तैरती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों को लगा कि वह किसी मृत व्यक्ति का शव है.

पुलिस को देखकर भागने लगा

सूचना मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को आवाज लगाई, तभी अचानक पानी में पड़ा युवक एक झटके से उठकर भागने लगा. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. जिनकी आंखों के सामने युवक घंटों से मृत दिखाई दे रहा था, वही अचानक जीवित होकर पानी से बाहर भागने लगा. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई.

पूछताछ में युवक ने अपना नाम टिंकू बताया और बताया कि वह जिले के आरोन का रहने वाला है. उसने स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया पर कुछ अलग करने की चाह में पानी में जाकर चुपचाप लेट गया था. उसका इरादा केवल रील बनाने का था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे मृत समझकर हंगामा खड़ा कर दिया. पुलिस और आम जनता की मौजूदगी में उसका बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया.

टिंकू ने पुलिस को मांगी माफी

टिंकू ने थाने में पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि उसकी हरकत से लोगों को परेशानी हुई और वह भविष्य में कभी ऐसा कदम नहीं उठाएगा. पुलिस ने उसे कड़ी समझाइश दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि केवल रील और सोशल मीडिया की प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह की हरकतें करना बेहद खतरनाक है. ऐसी घटनाओं से न केवल अपनी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि समाज में अफरा-तफरी और डर का माहौल भी बन जाता है. युवाओं को इस तरह के खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना स्टंट करने से बचना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.