Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश में अब MBBS की 1.39 लाख से ज्यादा सीटें: संसद में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का खुलास... जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से शहर क्यों बने बंधक? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा— 'इस जगह को बंद क्यो... झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह आयोजित, शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर पर कसा शिकंजा, रांची में राणा राहुल के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्... हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में ₹14 करोड़ का घोटाला? मेयर ने रोका काम, जांच कमेटी होगी गठित

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव टला, जेपी नड्डा के पास ही रहेगी प्रेसिडेंट की कुर्सी

32

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल नहीं होगा. यह फैसला पार्टी के शीर्ष इकाई ने किया है. अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव कब होगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी. बीजेपी मई महीने में अपना अध्यक्ष चुनने का प्लान कर रही थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है.

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने अभी अपने अध्यक्ष पद का चुनाव टाल दिया है. यानी जगत प्रकाश नड्डा अध्यक्ष बने रहेंगे. नड्डा 2020 से ही अध्यक्ष पद पर काबिज हैं.

पहलगाम अटैक के बाद फैसला

सूत्रों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई तनाव की परिस्थितियों में बीजेपी संगठन के चुनाव को टाला गया है. बीजेपी अभी केंद्र की सरकार में है और पार्टी की कोशिश इस मुद्दे को अच्छे से सुलझाने की है.

पहलगाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों को खोज-खोजकर सजा देने का काम करेंगे.

2020 में जेपी नड्डा को मिली थी कुर्सी

2019 में अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई थी. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही नड्डा के हटने की बात कही जा रही थी, लेकिन चुनाव न होने की वजह से वे अध्यक्ष पद पर बैठे हैं.

बीजेपी के सियासी गलियारों में नड्डा के बाद कौन होगा नया अध्यक्ष? इसकी भी खूब चर्चा है. पिछले 6 महीने में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा मीडिया में हो चुकी है. हालांकि, फाइनल मुहर चुनाव में ही लगेगा.

बीजेपी संविधान के मुताबिक राज्यों में चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाता है. पार्टी के गठन के बाद से अब तक सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष पद का चुनाव होता रहा है.6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.