Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की एक फोटो से बवाल, AAP क्यों कह रही- दिल्ली में फुलेरा पंचायत जैसी सरकार

16

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस आधिकारिक मीटिंग में सीएम के पति मनीष गुप्ता भी उनके साथ बैठे नजर आए. जिसके बाद मीटिंग में सीएम के पति की मौजूदगी की तस्वीरें वायरल हो गईं. इन तस्वीरों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर बैठक की तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें पंचायत वेब सीरीज की फुलेरा पंचायत से जोड़ दिया. उन्होंने लिखा कि दिल्ली की सरकार फुलेरा की पंचायत बन गई है.

सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधते हुए आगे लिखा कि जिस तरह से फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान बनकर सारे काम संभालते हैं, उसी तरह से एक आधिकारिक मीटिंग के अंदर दिल्ली की मुख्यमंत्री के पति बैठे देखे गए. हमने इससे पहले भी जानकारी दी थी कि सीएम के पति आधिकारिक मीटिंग में शामिल होते हैं. इसके साथ ही वो अधिकारियों के साथ मीटिंग तो करते ही हैं और इंस्पेक्शन भी करते हैं. आप नेता ने इसे पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया है.

सीएम की बैठक में पति की भूमिका पर विवाद

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए लिखा कि दिल्ली में प्रजातंत्र और संवैधानिक व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है. बीजेपी पहले पानी पी-पी कर परिवारवाद के नाम पर कांग्रेस को गालियां देती थी, लेकिन वही बीजेपी अब बताए की ये परिवारवाद नहीं तो और क्या है फिर? सीएम किसी पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं? क्या उनके पास भरोसा कर पाने के लिए कोई भी कार्यकर्ता नहीं बचा है जो उन्हें अपने पति कि मदद चाहिए? किस वजह से सीएम उपने पति की अथॉरिटी स्थापित करना चाह रही हैं?

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सौरभ भारद्वाज ने सवाल करते हुए लिखा कि सीएम के पति की बिना किसी संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी के उनको क्यों सरकारी प्रशासनिक सिस्टम का हिस्सा बनाया जा रहा है? मीटिंग की तस्वीरों को CM रेखा गुप्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तो पोस्ट किया ही गया है, इसके अलावा इन्हें सीएमो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है.

सांसद संजय सिंह ने सौरभ भारद्वाज की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि फुलेरा की पंचायत में आप लोगों का स्वागत है. पीएम मोदी ने दिल्ली में दो CM बना दिए. रेखा गुप्ता सीएम हैं तो उनके पति सुपर सीएम हैं. भाजपा की सरकार ने 6 महीने में ही दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.