Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आपत्तिजनक पोस्ट शेयर को लेकर जम्मू में दो लोग गिरफ्तार, छह के खिलाफ मामला दर्ज

40

जम्मू क्षेत्र में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार रात को दो लोगों को गिरफ्तार किया और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बजालता के अमित शर्मा ने जम्मू जिले के खाना चारगल गांव के निवासियों की ओर से शिकायत दर्ज कराई कि बजालता के दो व्यक्तियों जफर हुसैन और नुसरत ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की है, जिससे दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है। नगरोटा थाने में मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने रामबन जिले में सोशल मीडिया मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोपी पांच युवकों के खिलाफ संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कठुआ जिले में अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति पर भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि सभी सोशल मीडिया मंच पर लगातार नजर रखी जा रही है और साइबर प्रकोष्ठ द्वारा सभी पोस्ट एवं टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.