MP में भीषण बारिश, इंदौर में 3 मंजिला मकान गिरा, उज्जैन-राजगढ़ और नीमच में बही कारें, हाई अलर्ट जारी
रायसेन और इंदौर में बिगड़े हालात…
रायसेन जिले में हलाली बांध के तीन गेट दो-दो मीटर तक खोले गए हैं, जिनसे 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं इंदिरा सागर समेत प्रदेश के 5 डैम के गेट भी खोलने पड़े हैं। इंदौर में शुक्रवार को लगातार बारिश के बीच अम्मार नगर, खजराना में सिरपुर तालाब के पास बना तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में बड़ी जनहानि तो नहीं हुई लेकिन पास का एक और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इंदौर के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित
कलेक्टर आशीष सिंह ने हालात को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। रतलाम में खाचरौद रोड पर कुछ परिवार पानी से घिर गए थे, जिन्हें एसडीईआरएफ टीम ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर में हल्की बारिश और उज्जैन समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं। यहाँ अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.