Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...

पंजाब में कोई बड़ा फैसला ले सकती है आम आदमी पार्टी, हलचल तेज!

28

राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का कई दिन दौरा करने के बाद अचानक बिगड़ी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसी बीच पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

शुक्रवार देर शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उपचार के लिए मोहाली स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराने का फैसला लिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उनके महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है। मगर जनचर्चा यह है कि आम आदमी पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है और पंजाब की बागडोर की जिम्मेदारी किसी और के कंधे पर सौंप सकती है।

वहीं पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सरकारी आदेश आने के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, स्पीकर कुलतार सिंह संघवा और पूर्व मंत्री डॉक्टर इंद्रवीर सिंह निज्जर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पता चला है कि इन सभी की मौजूदा सुरक्षा टीम के साथ-साथ अतिरिक्त तौर पर 2-2 गाड़ियां, जिनमें पायलट जीप भी शामिल हैं, तैनात की गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.