Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

फिश ही नहीं, इन वेजिटेरियन फूड्स में भी पाया जाता है ओमेगा-3 फैटी एसिड

36

शरीर के लिए सभी तरह के पोषक तत्व जरूरी होते हैं. इससे व्यक्ति के शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करते हैं. साथ ही यह अंगों, टिशूज का निर्माण और रिपेयर करने के लिए जरूरी होते हैं. यह फिट नजर आने लेकर इंटरनल प्रोसेस सभी के लिए जरूरी होते हैं, जिससे स्वस्थ जीवन जिया जा सके. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी शामिल है. यह शरीर के लिए जरूरी फैट होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन के सही कार्य और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत जरूरी होता है. साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को एनर्जी प्रदान करता है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड जो डाइट से प्राप्त किया जाता है. यह तीन तरह का होता है. ये एएलए, ईपीए और डीएचए तीन मुख्य प्रकार का होता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासकर के लिए रूप से डीएचए, आपके ब्रेन और रेटिना के लिए जरूरी हैं. यह अंडे और मच्छी इसका सोर्स होते है. इसे शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे खाने की चीजों से ली लेना होता है. लेकिन सिर्फ नॉनवेज ही नहीं इन वेजिटेरियन चीजों में भी यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच वेजिटेरियन फूड्स

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि चिया और फ्लैक्स सीड्स में भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके साथ ही ज्यादातर नट्स हैं जैसे कि बादाम, अखरोट, मूंगफली और पिस्ता में भी पाया जाता है. अगर इन्हें भिगोकर खाया जाए, तो इससे शरीर को अच्छा ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. सोयाबीन, पनीर और टोफू जैसे कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि प्रोटीन से भरपूर चीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. हर किसी में इसकी मात्रा अलग-अलग होती है. किसी में ज्यादा, तो किसी में कम मात्रा में यह होता है.

हमेशा कहा जाता है कि एक बैलेंस डाइट लेनी चाहिए. इसलिए शरीर की जरूरत के मुताबिक डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड फूड्स भी शामिल करने चाहिए. यह शरीर और ब्रेन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह आंखों और हार्ट को हेल्दी बनाएं रखने के लिए भी जरूरी होता है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के संकेत

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में कंसलटेंट जनरल फिजिशियन डॉक्टर अंकित पटेल ने बताया कि अगर शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होने लग जाए, तो ऐसे में याददाश्त कमजोर होना, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ा, स्किन ड्राई और डैमेज होने जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं. इसके अलावा आंखों की रोशनी कमजोर या फिर हार्ट से जुड़ी समस्या का खतरा होता है. इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर एक्सपर्ट से सलाह करें. साथ ही अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.