Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जब अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या के करियर को लेकर कही ऐसी बात, पिता से सहमत नहीं थे अभिषेक!

27

 बच्चन परिवार किसी ना किसी वजह के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरता रहता है. अमिताभ बच्चन के परिवार में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं. खुद बिग बी जहां हिंदी सिनेमा का एक मजबूत हिस्सा हैं, वहीं बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज किया है. ऐश्वर्या ने खुद को एक ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में साबित किया है. वह अपनी सुंदरता, दिमाग और एक्टिंग टैलेंट के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं. लेकिन एक बार अमिताभ ने ऐश्वर्या के हॉलीवुड करियर को लेकर एक बात कही थी, जिसपर अभिषेक अपने पिता से सहमत नहीं थे.

ऐश्वर्या ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है. हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस थी. 2004 में आई यह फिल्म जेन ऑस्टेन के क्लासिक नोवल प्राइड एंड प्रिज्युडिस का रूपांतरण थी. ऐश्वर्या का हॉलीवुड डेब्यू बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया था, यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने भी इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया वक्त की थी.

ऐश्वर्या के हॉलीवुड करियर पर अमिताभ की राय

साल 2004 में करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में ऐश्वर्या राय को बुलाया था. उन्होंने ऐश्वर्या के हॉलीवुड में काम करने पर कलाकारों के रिएक्शन का एक मोंटाज दिखाया और वह वीडियो आज भी वायरल है. जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या हॉलीवुड में कामयाब होंगी, तो अमिताभ बच्चन ने कहा, “वह एक निश्चित दूरी तय करेंगी, लेकिन फिर एक सीमा होगी.”

अभिषेक बच्चन ने कहा, “हां, वह बहुत टैलेंटेड हैं, एक शानदार प्रोफेशनल हैं और साथ काम करने के लिए एक बेहतरीन इंसान हैं.” उस समय अभिषेक की ऐश्वर्या से शादी नहीं हुई थी. ज़ायद खान ने कहा, “मुझे लगता है कि उनमें एक यूनिवर्सल अपील है.” एकता कपूर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह ऐसा करेंगी या नहीं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगी क्योंकि मेरा पहला काम उनके साथ था, इसलिए मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं.”

सुष्मिता सेन ने किया था सपोर्ट

शबाना आज़मी ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके पास वो सब कुछ है जो ज़रूरी है, लेकिन यह उन्हें ही तय करना है कि वह वहां जाना चाहती हैं या यहां रहकर ज़्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं. सुष्मिता सेन ने कहा, “उन्हें बॉलीवुड को हॉलीवुड तक ले जाने वाली एक ऐसी हस्ती के रूप में पेश किया जा रहा है, और इसी वजह से मैं चाहती हूं कि ऐसा हो.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.