Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

बिजली घरों में भरा पानी, लाखों उपभोक्ताओं की बत्ती घंटों गुल

26

जालंधर: पावरकॉम व ट्रांसको के अन्तर्गत आते 12 बिजली घरों (सब-स्टेशनों) में पानी भरने के चलते लाखों उपभोक्ताओं की बत्ती घंटों तक गुल रही। इसके चलते घरेलू, इंडस्ट्री सहित कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानियां पेश आई। वहीं, बिजली के फाल्ट की 4400 से अधिक शिकायतों के बीच शहर के कई इलाकों में 12 से 15 घंटे तक ब्लैकआऊट रहा।

शहर में हालात इतने खराब हो गई कि कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों तक पानी पहुंच गया, जिसके चलते सप्लाई को बंद करना पड़ा। वहीं, गली-मोहल्लों में लगे मीटर बक्सों के पानी में डूब जाने के कारण सैंकड़ों इलाकों में बिजली सप्लाई परेशानी का सबब बनती हुई देखी गई।

सब-स्टेशनों में पानी भरने के क्रम में शहर का अहम 132 के.वी. चिल्ड्रन पार्क सब-स्टेशन 7 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। ट्रांसको (टी.सी.एल.) के अन्तर्गत आते उक्त सब-स्टेशन से अधिकतर सप्लाई जालंधर सैंट्रल हलके अहम स्थानों को जाती है, इसके चलते भारी परेशानियां पेश आई।

वहीं, पावरकॉम के अन्तर्गत आते 66 के.वी. चारा मंडी, बडिंगा, मकसूदां, रेडियल, टांडा रोड, आदमपुर, काला सिंघयां, पाशटां, होशियारपुर रोड, जी.टी. रोड फगवाड़ा, दौलतपुर बिजली घरों में पानी भर गया जिसके चलते घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित हुई।
सुबह 4 बजे के करीब कई बिजली घरों की सप्लाई को बंद करना पड़ा, जिसमें से कई बिजली घरों को 2 घंटे के बाद चालू कर दिया गया था। सब-स्टेशनों में आलम यह रहा कि अंडरग्राऊंड केवल वाले स्थान पर पानी भरा हुआ था और फर्श पर पानी चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.