Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

धनतेरस के लिए बर्तन बाजार तैयार, शगुन के साथ मांगलिक खरीदी भी होगी

57

संत हिरदाराम नगर। दीपोत्सव और धनतेरस नजदीक आते ही राजधानी के बाजार गुलजार होने लगे हैं। खासतौर पर बर्जन बाजार धनतेरस के लिए तैयार हो रहा है। इस बार बर्तन के भाव सामान्य बने हुए हैं। तेरस पर लोग शगुन के तौर पर बर्तनों की खरीदारी करते हैं। व्यापारियों ने इसके लिए नया स्टाक किया है। स्टील के साथ, पीवीडी कोटिंग युक्त बर्तन, बोन चाइना और ट्राइप्लाय जैसे बर्तनों की नई वैरायटी लोगों को लुभा रही है।

शगुन की खरीदारी के लिए भी खूब आइटम्स

धनतेरस पर शगुन के तौर पर बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने बर्तनों की नई वैरायटी का स्टाक किया है। शगुन के लिए जहां पूजा थाली, मूर्तियां, अगरदान, कलश एवं विभिन्न प्रकार के दीपक की खरीदारी होगी। वहीं घर के लिए स्टील की थाली, गिलास, लोटा, चम्मच, भगौना, टंकी, स्टील और कुकर जैसे परंपरागत बर्तनों की खरीदी होगी।

पीवीडी कोटिंग वाले बर्तनों की मांग

इस बार पीवीडी कोटिंग वैरायटी के बर्तन लोगों को लुभा रहे हैं। बर्तन व्यवसाई भगवान तेजवानी के अनुसार यह यूनिक वैरायटी है। इस वैरायटी के बर्तन थोड़े महंगे हैं, लेकिन अलग होने के कारण इसकी मांग बनी हुई है। थर्मोवेयर एवं कापर बेस बर्तनों का नया स्टाक भी व्यापारियों ने धनतेरस को देखते हुए किया है। व्यापारियों के मुताबिक मिक्सर, नान स्टिक वैरायटी एवं केसरोल भी त्योहारी सीजन में बिकते हैं।

गिफ्ट पैक बर्तनों की मांग बढ़ी

घरेलू उपयोग के लिए परंपरागत बर्तन की खरीदी होती है। वहीं अब दीपावली पर गिफ्ट देने के लिए गिफ्ट पैक बर्तन भी आने लगे हैं। ट्रांसप्लाय एवं तांबे के कई उपयोगी बर्तन अब पैकिंग में आने लगे हैं। इसे गिफ्ट करना आसान है। कुछ नए कुकर एवं टपरवेयर डिजाइनर गिफ्ट पैक भी बाजार की शान बढ़ा रहे हैं। नए तरह के ऐसे कुकर भी बाजार में हैं, जो सामान्य कढ़ाई के रूप में उपयोग में लिए जा सकते हैं। बोन चाइना पैक भी मांगे जा रहे हैं।

धनतेरस के साथ शुरू होगा मांगलिक सीजन

दीपावली के बाद से ही विवाह मुहुर्त शुरू हो जाते हैं। ऐसे में लोग शगुन की खरीदी के साथ वेडिंग प्लान के अनुसार भी बर्तन खरीदेंगे। इसी धारणा को देखते हुए व्यापारियों ने बर्तनों का अच्छा स्टाक किया है। बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामचंद मूलचंदानी के अनुसार पैक आइटमों की मांग बढ़ी है। स्टील, पीतल एवं कांसे के दाम भी सामान्य बने हुए हैं, इस कारण अच्छे उठाव की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक कार्पोरेट गिफ्ट पैक की खरीदी शुरू हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.