Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बारिश और बाढ़ के बीच PSEB का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए नई घोषणा

16

लुधियाना: पंजाब में आई बाढ़ और खराब मौसम की संभावनाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने 3 सितम्बर तक सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं इस कड़ी में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) द्वारा भी दाखिला और रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बदलाव किया गया है।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए 8वीं से 12वीं कक्षा तक के दाखिलों की अंतिम तिथियों में भी बदलाव किया गया है।डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी, एडेड, एफिलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अकादमिक सत्र 2025-26 में 8वीं से 12वीं कक्षा तक नियमित दाखिलों की अंतिम तिथि 29 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितम्बर कर दी गई है। इसी तरह रजिस्ट्रेशन और कंटीन्यूएशन की अंतिम तिथि जो पहले 9 सितंबर निर्धारित थी, अब बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.