Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

लुधियाना में बारिश का कहर, 2 घरों के बुझे चिराग, ऐसे खींच ले गई मौ’त

36

लुधियाना : पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने जहां शहर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं पर यह बारिश 2 घरों के चिराग बुझा चुकी है। एक मामले में बारिश के कारण घर की छत गिर गई और दबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे मामले में घर में पंखा लगाते समय बारिश के पानी से तारों में आए करंट ने 2 सगे भाइयों को चपेट में ले लिया। उनकी करंट लगने से मौत हो गई।

पहला मामला थाना टिब्बा के अंतर्गत आने वाले इलाके न्यू पुनीत नगर का है। जहां भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई थी। जब हादसा हुआ तब 8 साल का बच्चा कमरे में सो रहा था। छत उसके ऊपर गिर गई जिस कारण मलबे के नीचे बच्चा दब गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। इलाके के लोगों ने तुरंत टिब्बा थाना की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटाया और बच्चे को बाहर निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। पता चला है कि विकास अपने परिवार में इकलौता था।

दूसरा मामला थाना डेहलों के अंतर्गत आते गांव संगोवाल का है बताया जा रहा है कि एक भाई पंखा लगा रहा था। इसी दौरान बिजली की तारों में करंट दौड़ रहा था। छोटा भाई उसकी चपेट में आ गया। जब वह चिल्लाया तो उसका बड़ा भाई उसे बचाने के लिए आया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय तेजवंज सिंह और 19 वर्षीय मंजोत सिंह के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.