Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी?

83

17 साल के इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया था. अहमदाबाद में 3 जून को पंजाब किंग्स को हराकर RCB चैंपियन बना था. इससे उसके घर बेंगलुरु में जश्न का माहौल था, लेकिन ये जश्न जल्द ही मातम में बदल गया, जब 4 जून को बेंगलुरु में RCB के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों को जान चली गई थी, जबकि 50 लोग घायल हुए थे. इस मामले में RCB ने तीन महीने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. इसमें उसने लिखा कि 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून ने सब कुछ बदलकर रखा दिया.

RCB ने क्या लिखा?

RCB ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ” हमारा शांत रहना अनुपस्थिति नहीं बल्कि दुख था. ये जगह कभी एनर्जी, यादों और उन आनंददायक पलों से भरी पड़ी थी, जिनका आपने सबसे ज्यादा आनंद लिया, लेकिन चार जून के बाद से सब कुछ बदल गया. उस दिन के बाद से खामोशी ने अपनी जगह बना ली थी. इस खामोशी में हम शोक मना रहे थे, सुन रहे थे और सीख रहे थे. धीरे-धीरे हमने सिर्फ एक रिएक्शन से बढ़कर कुछ बनना शुरू कर दिया. अब कुछ ऐसा है जिस पर हम सच में विश्वास करते हैं”.

उसने आगे लिखा कि इस तरह RCB CARES अस्तित्व में आया. ये सम्मान देने के साथ-साथ मरहम लगाने और अपने फैंस के साथ खड़े होने के साथ पैदा हुआ. हम अब जश्न मनाने नहीं बल्कि केयर के साथ अपने फैंस को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. कर्नाटक का गौरव बनने के लिए RCB CARES और हम हमेशा ऐसा ही करते रहेंगे. 4 जून को हुए भगदड़ के बाद RCB ने मरने वालों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी थी.

क्या हुआ था 4 जून को?

3 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को हराने के बाद RCB ने 17 साल के बाद IPL का खिताब अपने नाम किया था. इसके अगले दिन 4 जून को RCB की टीम अपने शहर बेंगलुरु लौटी. इस दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इसी बीच स्टेडियम के बाहर लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण भगदड़ मच गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए थे. इस मामले में कर्नाटक सरकार ने जुलाई में RCB के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.