Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ धक्का-मुक्की, जबलपुर BJP ऑफिस की घटना

33

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी दफ्तर में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और गार्ड ने धक्का-मुक्की की. इस दौरान वो गिरते-गिरते बचीं. इस घटना पर बीजेपी सांसद ने नाराजगी जताई. दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर पहुंचे थे. रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में उनका कार्यक्रम था, जहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक की धक्का-मुक्की हुई. ये घटना उस वक्त हुई जब सांसद सुमित्रा जेपी नड्डा की मौजूदगी में होने वाली बैठक में शामिल होने जा रही थीं

जबलपुर के रानीताल स्थित बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में तीन संभागों की बैठक थी. सांसद सुमित्रा इसी में शामिल होने जा रही थीं. धक्का-मुक्की की घटना को लेकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई. राज्यसभा सांसद द्वारा सुरक्षा कर्मियों को डांटने और उनके बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

भीड़ के चलते पीछे रह गईं राज्यसभा सांसद सुमित्रा

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के चलते राज्यसभा सांसद सुमित्रा पीछे रह गई थीं. साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें पहचानने में चूक भी हुई, जिस पर सांसद सुमित्रा बाल्मीक भड़क गईं. बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ कई बार इसके पहले भी इसी तरह के हालात बन चुके हैं.

जेपी नड्डा का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत

वहीं, जेपी नड्डा के जबलपुर आगमन पर बीजेपी सांसद सुमित्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वस्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जबलपुर आगमन पर स्वागत किया. जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.