Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मलयालम एक्ट्रेस के आरोपों के बाद कांग्रेस ने राहुल ममकूटाथिल को पार्टी से निकाला, लेकिन विधायकी से इस्तीफा नहीं

97

केरल में कांग्रेस के पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकूटाथिल को अश्लील आचरण के लगे गंभीर आरोपों के बाद पार्टी ने निलंबित कर दिया है. एक विधायक के तौर पर वो अपना काम जारी रखेंगे. इससे पहले राहुल ममकूटाथिल ने खुद ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से रिजाइन कर दिया था. मलयालम एक्ट्रेस रिनी एन जॉर्ज और राइटर हनी भास्करन ने राहुल ममकूटाथिल पर अश्लील आचरण के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद राहुल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया.

अश्लील आचरण के आरोपों के चलते भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राहुल ममकूटाथिल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) की युवा शाखा DYFI ने भी राहुल ममकूटाथिल के पलक्कड़ स्थित कार्यालय की तरफ मार्च किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई. कोझिकोड निगम से भाजपा परिषद की नेता नव्या हरिदास की तरफ से आरोप लगाया गया कि राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ कई और भी आरोप लगाए गए हैं.

विपक्षी दलों की इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शन

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ केवल कई महिलाओं ने ही नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर लोगों ने भी यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है. राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यह सभी आरोप बेबुनियाद नहीं हैं. चैट की हिस्ट्री, वॉयस मैसेज जैसी कुछ अन्य चीजें सामने आ रही हैं. भाजपा की नेता ने मांग की है कि महिला मोर्चा पलक्कड़ जिले में तो विरोध प्रदर्शन करेगा ही, इसके अलावा महिला मोर्चा केरल के 30 जिलों में भी विरोध प्रदर्शन करेगा.

कांग्रेस करेगी जांच

वहीं गुरुवार को केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ टिप्पणी करते हुए पार्टी की तरफ से जांच की किए जाने का आश्वासन दिया था. उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि उनपर लगे आरोपों की जांच पूरी गंभीरता साथ की जाएगी. राहुल ममकूटाथिल को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया जाएगा. पार्टी फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाएगी. किसी भी तरह की नरमी नहीं की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.