Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

‘कल्पना की सुगबुगाहट’…पटना में प्रसिद्ध चित्रकारों की समकालीन कला प्रदर्शनी क्या कहती है

87

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय विदेश मंत्रालय के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में समकालीन कला प्रदर्शनी की दूसरी श्रृंखला का आयोजन करने जा रहा है. इस कला प्रदर्शनी में बिहार के पंद्रह प्रसिद्ध कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शित की जाएंगी. इसका विषय ‘कल्पना की सुगबुगाहट: समकालीन कला में विविधता का प्रदर्शन’ रखा गया है.

प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 5 बजे पासपोर्ट सेवा केंद्र, पाटलिपुत्र, पटना में किया जाएगा. यह प्रदर्शनी पूरे एक माह यानी 25 सितंबर 2025 तक चलेगी. ये कलाकृतियां आमतौर पर अक्सर आर्ट गैलरी तक ही सीमित रहती हैं लेकिन हर रोज प्रतिदिन पासपोर्ट सेवा केंद्र में आने वाले करीब 1500 आवेदकों को पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सरकारी कार्यालय में कला जगत का यह अनूठा अनुभव मिलेगा.

कला प्रदर्शनी आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी एवं वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा अधिकारी स्वधा रिज़वी का कहना है कि यह कला प्रदर्शनी आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है. इन कलाकृतियों को सार्वजनिक स्थानों और आम लोगों तक लाने से बिहार के लोगों में कला के प्रति रुचि और समझ बढ़ेगी. यद्यपि यह प्रदर्शनी मुख्यतः पासपोर्ट आवेदकों के लिए है मगर अन्य आगंतुकों द्वारा अनुरोध कर विजिट की सुविधा के लिए प्रदर्शनी समन्वयक मनीष (मोबाइल: 8709417080) से संपर्क किया जा सकता है या एक दिन पहले rpo.patna@mea.gov.in पर ईमेल किया जा सकता है.

रचनात्मकता की शक्ति उजागर करने का अभियान

यह प्रदर्शनी विभिन्न दृष्टिकोणों, मीडिया और विषयों को एक पटल पर लाता है, जो आज के समकालीन कलात्मक प्रचलन की समृद्धि दर्शाता है. चित्रकला और मूर्तिकला के माध्यम से ‘कल्पना की सुगबुगाहट’ तेजी से बदलती दुनिया में पहचान, स्मृति और संबंध के सवालों को गहराई से छूता है. प्रत्येक कलाकार एक अद्वितीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, फिर भी साथ मिलकर उनकी कृतियाँ एक जीवंत संवाद का निर्माण करती हैं जो दर्शकों को चिंतन करने, साथ आने और नई संभावनाओं की कल्पना करने के लिए आमंत्रित करती हैं.

यह प्रदर्शनी सामूहिक रचनात्मकता की शक्ति को उजागर करती है. विविध विधाओं को एक साथ प्रस्तुत करके, हमारा उद्देश्य संवाद को गति देना और उन कलाकृतियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है जो कई मायनों में हमारे जीवन से जुड़ी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.