Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क...

कानपुर: 3 सीओ, 1 इंस्पेक्टर, 2 KDA अधिकारी…अखिलेश दुबे के करीबी थे ये अफसर, SIT ने भेजा नोटिस

35

उत्तर प्रदेश के कानपुर में वकील अखिलेश दुबे और उसके गिरोह से संबंधित जांच में अब कई अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इस मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी को तीन सीओ, एक इंस्पेक्टर और दो केडीए अधिकारियों के नामों का पता चला. यह सभी पहले कानपुर में तैनात थे, लेकिन इस समय दूसरे शहरों में इनकी तैनाती है. बताया जा रहा है कि ये सभी अखिलेश दुबे के करीबी थे और अक्सर उसके संपर्क में रहते थे.

पुलिस के आलाधिकारियों के मुताबिक इन सभी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस का जवाब आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार जिन शिकायतों की जांच चल रही है. उनमें कई अहम नाम सामने आए हैं. अब इनसे पूछताछ कर कड़ियों को जोड़ा जाएगा.

रंगदारी के लिए झूठा केस दर्ज कराने का आरोप

भाजपा नेता रवि सतीजा ने अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर रंगदारी के लिए झूठा केस दर्ज कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. इस मामले के बाद गिरोह की गतिविधियों की गहन जांच शुरू हुई. इसके अलावा कई और कारोबारियों ने भी गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. रवि सतीजा मामले में अखिलेश दुबे और उसके साथी लवी मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था.

जांच में इन अधिकारियों के नाम सामने आए

एसआईटी की जांच में अभी तक 6 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं. इनमें लखनऊ में तैनात सीओ विकास पांडेय, हरदोई में तैनात सीओ संतोष सिंह, मैनपुरी में तैनात सीओ ऋषिकांत शुक्ला के नाम शामिल हैं. इसके अलावा जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात रह चुके इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी का नाम भी सामने आया है. केडीए के पूर्व उपाध्यक्ष के पीआरओ रहे महेंद्र सोलंकी और वर्तमान उपाध्यक्ष के पीआरओ कश्यपकांत दुबे पर भी उंगली उठी है.

सभी को SIT की ओर से भेजा गया नोटिस

यह सभी अधिकारी पहले कानपुर में तैनात रहे थे और उसी दौरान उनके ऊपर अखिलेश दुबे के संपर्क में रहने का आरोप है. इसकी जांच और उनके बयान के लिए सभी को नोटिस भेजा जा रहा है. इसके अलावा ऑपरेशन महाकाल के दौरान जो शिकायतें सामने आई हैं. उनकी जांच के लिए भी एसआईटी के पास भेजा गया है. फिलहाल सभी अधिकारियों का कहना है कि अभी उनको नोटिस नहीं मिला है. नोटिस मिलने के बाद जवाब दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.