Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कटनी रोहित मर्डर केस! SIT पर बहन ने उठाए सवाल, व्यापारी पर लगाया साजिश का आरोप… आत्मदाह की दी धमकी

37

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के बीच बाजार मानसरोवर कालोनी निवासी रोहित चंचलानी की बेदम पिटाई कर चार लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में मृतक की बहन कशिश चंचलानी ने गठित एसआईटी पर सवाल उठाए।

कशिश ने जांच में लिपापोती का आरोप लगाया है और शनिवार को आ रहे मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। इसके बाद पुलिस कशिश को खोज रही है। रोहित के साथ दीपक मोटवानी सहित तीन अन्य युवकों ने मारपीट की थी, जिसमें गंभीर रोहित की जबलपुर में इलाज दौरान मौत ही गई थी।

चारों आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन मृतक रोहित की बहन ने माधवनगर के ही एक व्यापारी प्रकाश आहूजा पर पूरी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उसपर भी कार्रवाई की मांग की थी। उसका आरोप था कि घटना के बाद क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गायब कर दिए गए। जिसको लेकर दो माह पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी।

कशिश ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद एसआईटी टीम तो बनाई गई लेकिन टीम में जांच कर रहे अधिकारी ही मामले की लीपापोती करते नजर आ रहे हैं। उसका कहना है कि टीम में शामिल एक निरीक्षक का व्यापारी से परिचय है और उसके चलते वे जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

कशिश ने मामले में न्याय न मिलने की बात कहते हुए शनिवार को आ रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार की रात से ही पुलिस कशिश को खोज रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.