Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...

Google Maps ने फिर से दिया धोखा, लोकेशन देखते हुए जा रहे थे चार दोस्त, तालाब में गिर गई कार, फिर…

10

उत्तर प्रदेश के मेरठ से अंबाला जा रहे चार दोस्तों की कार तालाब में जा गिरी. दरअसल, चारों दोस्त गूगल मैप्स की मदद से गाड़ी चला रहे थे. मगर नहीं जानते थे कि आगे क्या होना है. उनकी कार आगे जाकर तालाब में जा गिरी. गनीमत ये रही कि चारों दोस्तों ने किसी तरह कार का शीशा खोल बाहर निकल आए. इससे उनकी जान बच गई. बाद में चारों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल कार को तालाब से निकाला जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, कार में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के छात्र नेता सूर्या और उनके दोस्त थे. वो अंबाला के कस्बा शाहाबाद में महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. मगर गूगल मैप्स के कारण वो लोकेशन भटक गए और उनकी कार तालाब में जा गिरी. चारों ने समय रहते कार से शीशे को खोल बाहर छलांग लगा दी. घटना सरसावा इलाके की है.

बुधवार शाम मेरठ निवासी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता सूर्या अपने साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य आदित्य, अनुज और आशुतोष के साथ अंबाला के कस्बा शाहाबाद में महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए ब्रेजा कार से जा रहे थे. उन्होंने जब सरसावा में एंट्री की तो महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में जाने के लिए उन्होंने गूगल मैप में लोकेशन डाल दी. कार सवार लोकेशन के अनुसार चलते रहे.

कार के शीशे खोल निकले बाहर

उनकी कार मैप द्वारा दिखाई जा रही लोकेशन के अनुसार अंबाला रोड स्थित सिरोही पैलेस के बराबर वाले रास्ते पर टर्न हो गई. आगे जाने के बाद कार चला रहे आदित्य को आईडिया नहीं रहा और कार तालाब में जा गिरी. कार से शीशे नीचे कर पानी में कूदेकार को डूबती देख चारों दोस्तों ने हिम्मत से काम लिया और कार के शीशे नीचे कर वह किसी तरह से पानी में कूद गए और बाहर किनारे पर आ गए.

एसडीएम ने दी पूरी जानकारी

सूर्या ने फिर इसकी सूचना डायल 112 व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीएम सुबोध कुमार व थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने इस घटना के बाद जानकारी देते हुए बताया कि चारों युवक सकुशल है किसी को कोई चोट नहीं आई. गूगल मैप के द्वारा रास्ता भटक जाने के कारण उनकी कार गलत दिशा में चली गई. तथा पानी से भरे तालाब में गिर गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.