Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- ‘BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस करे जांच’

37

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. POCSO कोर्ट के निर्देश पर अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई और आज उन्हें पुलिस हिरासत में ले सकती है. उनके ऊपर यौन शोषण के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है. FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “हमारा अंतकरण हमारे साथ है, हम निर्दोष है, ये सब बनावटी है. जो कहानी गढ़ी गई वो झूठी सिद्ध होगी. हम आपके कैमरों की जद में थे, पुलिस ने हमारे साथ ज्यादती की.”

उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पर कहा कि भाजपा शासित पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं, उनकी मांग है कि गैर भाजपा शासित पुलिस इस मामले क जांच करे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जांच के लिए कोई भी पुलिस आए हम पूरा सहयोग करेंगे. शंकराचार्य ने मीडिया से कहा, “अभी गिरफ्तारी की स्थिति तो नही है, लेकिन फिर भी गिरफ्तारी होती है तो ये कालनेमी की शंकराचार्य को अपमानित करने वाला प्रयास होगा.”

बता दें, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पिछले साल अपने कैंप में दो नाबालिग लड़कों के कथित शोषण का आरोप है. इन लड़कों पर प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ में भी शोषण का आरोप है. जबकि अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वे लड़के कभी उनके गुरुकुल में नहीं आए, कभी पढ़े नहीं और हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि CD-CD कह कर भ्रम फैलाया जा रहा है. CD किस चीज की है. उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है. ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब आने वाले दिनों में पूछा जाएगा

अगर गिरफ्तार करेगी पुलिस, तो हम विरोध नहीं करेंगे.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो हम उनका विरोध नहीं करेंगे. हम कोऑपरेट करेंगे. पब्लिक सब देख रही है… कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों. हम आपके कैमरों की पहुंच में थे. प्रयागराज में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गऊ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की हमारी मांग को दबाने के लिए सरकार का ये कुत्सित प्रयास है. सनातन को नष्ट करने के लिए कुछ लोग चोला पहन कर आ गए हैं. ये लोग हिंदू चोला पहनकर हिंदू धर्म, सनातन को नष्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य वश में नहीं आने वाले हैं.

बनारस पहुंची पुलिस, अविमुक्तेश्वरानंद से हो सकती है पूछताछ

FIR दर्ज होने के एक दिन बाद प्रयागराज के झूंसी थाने से पुलिस की टीम बनारस पहुंच गई है. यह टीम अविमुक्तेश्वरानंद पूछताछ कर सकती है. पॉक्सो जज विनोद कुमार चौरसिया ने शनिवार को झूंसी पुलिस स्टेशन को अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने का आदेश दिया था. यह आदेश कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह टाइटल विवाद में वादी शंकुरी पीठाधीश्वर आशुतोष महाराज की याचिका पर आया. अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा, शिकायत में तीन अज्ञात लोगों का नाम था. स्टेशन ऑफिसर (झूंसी) महेश मिश्रा ने TOI को बताया कि FIR BNS (क्रिमिनल इंटिमिडेशन) की धारा 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6, 3, 4(2), 16 और 17 के तहत दर्ज की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.