Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि...

छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2026 को महतारी गौरव वर्ष किया घोषित, योजनाओं का केंद्रबिंदु रहेंगी महिलाएं

31

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार को दो वर्ष पूरे हो चुके हैं. तीसरा वर्ष शुरू हो चुका है. आगामी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है. सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में उन्हें सबसे ज्यादा आशीर्वाद मातृशक्ति से मिलता है. इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है.

महतारी गौरव वर्ष में क्या रहेगा खास

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी गौरव वर्ष के दौरान प्रदेश की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का केंद्रबिंदु महिलाएं रहेंगी. यह वर्ष न केवल मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि उनके सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गरिमा को नई ऊंचाई देने का संकल्प भी सिद्ध होगा.

सीएम साय का दूसरा वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया

सीएम साय ने बताया कि उनकी सेवा का दूसरा साल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए ‘अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया गया. इस दौरान प्रदेश के आधारभूत ढांचे, सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण काम किए गए. इन उपलब्धियों का विस्तृत ‘रिपोर्ट कार्ड’ जनता के सामने पेश किया गया.

साय सरकार का पहला वर्ष विश्वास वर्ष के रूप में मनाया

सीएम साय ने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का पहला वर्ष विश्वास वर्ष के रूप में मनाया गया, जिसमें शासन और जनता के बीच विश्वास की पुनर्स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल हुआ. इस साल सरकार ने पारदर्शिता, संवेदनशीलता और संवाद के माध्यम से जनता का भरोसा जीता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.