Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत पर गए मासूम के साथ घट गई अनहोनी, मची चीख-पुकार

25

फिरोजपुर: फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कुंडे में गत शाम एक करीब 13 वर्ष का बच्चा करण घर की छत के ऊपर से निकलती बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे तुरंत फिरोजपुर शहर के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि बिजली की तारों की चपेट में आए बच्चे करण की उम्र करीब 13 वर्ष है और उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बच्चे के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज तारें निकलती है जो छत से थोड़ी ऊपर हैं। उन्होंने इन तारों को ऊंचा करने के लिए कई बार बिजली बोर्ड विभाग के संबंधित अधिकारियों से अपील की थी तथा कई बार तारों की वीडियो बनाकर भी भेजी थीं मगर इस एरिया के संबंध बिजली बोर्ड के अधिकारियों द्वारा उनकी इस मांग की और कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस बीच बच्चा अचानक किसी काम के लिए घर की छत पर चढ़ा था जो अचानक बिजली की तारों की चपेट में आ गया। उन्होंने बिजली बोर्ड विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस लापरवाही के लिए बिजली बोर्ड विभाग के अधिकारी और संबंधित एरिया के बिजली कर्मचारी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.