Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Barwadda Dhanbad News: कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे तक लगा ... Ranchi IIIT News: छात्र आदित्य की मौत के बाद ट्रिपल आईटी में उग्र प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे की मां... Chhattisgarh Governance: धमतरी जिला प्रशासन की पहल, शिविर में जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम अंग और उपकर... Bhilai Municipal Council Politics: भिलाई में सत्ता की जंग, 70 वार्डों में जीत के लिए बीजेपी-कांग्रेस... Madhya Pradesh Tragedy: तीन महीनों में एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां, युवक को जिंदा जलाने के मामले में... Shivraj Singh Chouhan Update: कोसमी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई पर कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी, नए घ... Madhya Pradesh Update: जबलपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मामूली कहासुनी में पत्नी ने उतारा मौत क... Pimpri Chinchwad News: निगड़ी के शिव मंदिर में नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, मेट्रो निर्माण का आरोपी ... MPSC Protest Ends: महाराष्ट्र में MPSC अभ्यर्थियों का 10 दिन बाद खत्म हुआ आंदोलन, न्यायिक जांच समिति... Yogi Adityanath News: सीएम योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- देश में अराजकता का पर्याय बन चुकी है ...

पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल को 7 साल की कैद, चौंका देगा पूरा मामला

40

चंडीगढ़: सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल को 7 साल की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी हेड कांस्टेबल रामकुमार को 7 साल की कैद और 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सीबीआई ने आरोपी हेड कांस्टेबल को 8 साल पहले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। हेड कांस्टेबल एक मामले में आरोपी की पत्नी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। महिला की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया था। करीब 8 साल तक चली अदालती कार्यवाही के बाद सोमवार को उसे दोषी पाते हुए आज सजा पर फैसला सुनाया गया।

सीबीआई ने सारंगपुर निवासी सत्या तिवारी और अनीता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अनीता ने शिकायत में बताया था कि पारिवारिक कारणों से किसी से झगड़ा हुआ था। सारंगपुर थाना पुलिस ने 17 फरवरी 2017 को उसके पति शिवनाथ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और दो दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सारंगपुर थाने के कुछ पुलिसकर्मी अनीता को परेशान करने लगे। वे उसके पति के खिलाफ मामला बंद करने के नाम पर रिश्वत मांगने लगे।

हेड कांस्टेबल राम कुमार ने उससे 10 हजार लाने को कहा। अनीता ने परेशान होकर सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीबीआई ने 23 मई 2017 को राम कुमार को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की। आरोपी रामकुमार ने रिश्वत की रकम पकड़ी, तभी सीबीआई ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। करीब 8 साल तक चली कानूनी कार्रवाई के दौरान सामने आए तथ्यों की जाँच और दलीलें सुनने के बाद, सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत ने हेड कांस्टेबल को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुनाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.