Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का राज, डाइट को लेकर किया खुलासा

119

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की गौरी मैम ऊर्फ सौम्या टंडन बेहद खूबसूरत हैं. वो भले ही एक्टिंग से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सौम्या अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती है. 40 की उम्र में भी सौम्या काफी जवां और फिट हैं. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर फिटनेस से जुड़ी टिप्स बताती रहती हैं.फिट रहने के लिए अक्सर लोग डाइट का सहारा लेते हैं. लेकिन सौम्या का बताती हैं कि उन्होंने कभी डाइट नहीं की है.

उनके मुताबिक, फिट रहने के लिए डाइट करना जरूरी नहीं है. बस कुछ घरेलू नुस्खे और सही खान पान से एक हेल्दी और फिट बॉडी पा सकते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट बताया है. तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 40 की उम्र में सौम्या बिना डाइट के कैसे इतनी फिट हैं.

क्या है गोरी मैम के फिटनेस राज?

सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो बताती नजर आ रही हैं उन्होंने कभी भी डाइटिंग नहीं की है. बस उन्होंने अपने डेली रूटीन में ऐसी आदतें अपनाई हैं, जिसकी मदद से वो 40 की उम्र में भी फिट और जवां हैं. इसके अलावा सौम्या चीनी, गुड़ और यहां तक की शहद का भी सेवन नहीं करती है. एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था उन्होमने 4 साल से चीनी का इस्तेमाल नहीं किया है.

सौम्या ऐसे करती हैं सुबह की शुरुआत

सौम्या अपना पूरा दिन हेल्दी तरीके से बिताती हैं. जिसमें वो सुबह की शुरुआत एक चम्मच घी के साथ करती हैं. घी में सौम्या चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाकर खाती हैं. इसके बाद एक्ट्रेस एक बड़ा गिलास गर्म पानी में अदरक को घिस कर उसे पीती हैं. ये गट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है.

प्रोटीन इंटेक का रखती हैं ध्यान

सौम्या बताती हैं कि वो वेजिटेरियन ऐसे में वो खाने में हाई प्रोटीन वाली चीजें लेती हैं, जिसमें पनीर, चिकपीस जैसी चीजें शामिल है. एक्ट्रेस बताती हैं को सिर्फ इविंग में ही नहीं बल्कि पूरे दिन ही थोड़ी-थोड़ी मात्रा में प्रोटीन लेती रहती हैं. सौम्या दिनभर में अखरोट, पिस्ता और बादाम का भी सेवन करती हैं.

7 बजे से पहले कर लेती हैं डिनर

वहीं, वर्कआउट के बाद एक्ट्रेस एक चम्मच पंपकिंग सीड्स और एक चम्मच सनफ्लावर सीड्स का सेवन करती हैं. बता दें कि, सीड्स, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मिनिरल्स के अच्छे स्त्रोत हैं. सौम्या बताती हैं कि, वो शाम को 7 बजे से पहले अपना डिनर कर लेती हैं, जिसनें उन्हें फिट रहने में काफी मदद की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.