Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Protest: रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सकों का महाजुटान, स्वास्थ्य सुरक्षा और डीएसीपी लाग... AI and Future of Work: अंतर-संसदीय संघ के 153वें सत्र में बोलीं सांसद लता वानखेड़े, 'एआई के उपयोग मे... MP Politics: हाईकोर्ट के फैसले के बाद गरमाई सियासत, समाजवादी पार्टी ने की प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण... शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ... Nalasopara Gym Trainer Case: नालासोपारा में जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने क... Bhagwant Mann Statement on Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान...

पाकिस्तान के ग्वादर में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला 13 की मौत

77

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर चीनी नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। चीनी समाचर एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक ग्वादर पुलिस चौकी के पास चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सशस्त्र हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाल लिया और दोनों पक्षों में दो घंटों से ज्यादा देर तक फायरिंग हुई। इस हमले में 4 चीनी नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे जा चुके हैं।

कैसे हुआ हमला?

यह आतंकी हमला उस वक्त हुआ, जब चीनी इंजीनियरों का एक काफिला ग्वादर के फकीर कॉलोनी के पास से गुजर रहा था। इस काफिले में तीन एसयूवी और एक वैन शामिल थे, जिसमें 23 चीनी अधिकारी सवार थे। इन पर लगातार गोलीबारी की गई, लेकिन बुलेटप्रूफ गाड़ियों की वजह से कई चीनी नागरिकों की जान बच गई। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक वैन के पास एक आईईडी विस्फोट भी हुआ था। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों और हमलावरों में लगभग दो घंटे तक भीषण गोलीबारी जारी रही। हमले में पाकिस्तान के 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

पहले भी हुए हैं हमले

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पहले भी चीनी अधिकारियों और नागरिकों पर हमले हुए हैं। पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में एक मिनीबस पर हुए आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिकों (शिक्षकों) सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी। जुलाई 2021 में, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में इंजीनियरों को ले जा रही एक बस पर बमबारी की गई। जिसमें नौ चीनी श्रमिकों सहित तेरह लोगों की मौत हो गई थी। अप्रैल 2021 में, क्वेटा में चीनी राजदूत की मेजबानी कर रहे एक लक्जरी होटल में आत्मघाती बम हमले में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.