Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को... Raipur to Bilaspur Bus Fare: छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की मांग पर बस किराया महंगा, नई दरें 13 अक्टूबर... Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ...

रजनीकांत के अयोध्या आने पर बोले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी- बहुत खुशी है कि वे भगवान राम की पूजा करेंगे

46

अयोध्या: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। रजनीकांत अयोध्या में भगवान राम की पूजा करेंगे। उनके आगमन पर रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि रजनीकांत अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला के दर्शन करेंगे।

मुख्य पुजारी ने कहा कि इससे उत्तर और दक्षिण के संबंध हमारे जुड़ेंगे। रामलला के दर्शन के लिए उनकी व्यवस्था की गई है। माला और रामनवमी प्रसाद, तिलक और चंदन सब दिया जाएगा। इसके साथ ही वे किस भावना से आए हैं, वो अपनी भावना व्यक्त करेंगे। कहेंगे कि रामलला के दर्शन करने का हमारा उद्देश्य क्या था। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि केवल रामलला का दर्शन एकमात्र नहीं होगा, बल्कि और लोगों के साथ उनका संबंध जुड़ेगा। एक बड़ी सूचना जाएगी कि एक महान हस्ति आए और रामलला के दर्शन किए।

रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बताया कि पहली बार दोनों की मुलाकात 9 साल पहले हुई थी। उस दिन से दोनों के बीच दोस्ती है। आपस में फोन पर भी बात होती रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.