Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

फिर फिसले सोने के भाव, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड

58

आज गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन बीते तीन दिनों से सोना सस्ता हो रहा है. हालांकि इस गिरावट के बावजूद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत अभी भी 1 लाख रुपये के पार बनी हुई है. देश के कई बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 1,01,000 रुपये से ऊपर ही है.

भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं है, बल्कि त्योहारों, शादियों और धार्मिक आयोजनों में भी इसका खास महत्व है. ऐसे में भाव में थोड़ी भी कमी या बढ़त आम लोगों को प्रभावित करती है. आइए जानते हैं आपके शहर में सोने के भाव में कितनी गिरावट देखने को मिली है.

आपके शहर में सोने के रेट 14 अगस्त 2025

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 22 कैरेट सोने की बात करें तो ज्यादातर शहरों में इसका भाव 92,900 रुपये से लेकर 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है।

देश के बड़े शहरों में आज के सोने के भाव

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
जयपुर ₹93,050 ₹1,01,500
लखनऊ ₹93,050 ₹1,01,500
गाजियाबाद ₹93,050 ₹1,01,500
नोएडा ₹93,050 ₹1,01,500
मुंबई ₹92,900 ₹1,01,350
चेन्नई ₹92,900 ₹1,01,350
कोलकाता ₹92,900 ₹1,01,350
बंगलुरु ₹92,900 ₹1,01,350
पटना ₹92,900 ₹1,01,350
दिल्ली ₹93,050 ₹1,01,500

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखी गई है. देश में 1 किलोग्राम चांदी का दाम करीब 2,000 रुपये कम हुआ है. अब चांदी 1,16,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है.

सोने के दाम में गिरावट क्यों?

ग्लोबल स्तर पर तनाव में कमी आने की वजह से निवेशकों का रुझान अब सोने से हट रहा है. रूस और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीदें जताई जा रही हैं. खासतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच संभावित मुलाकात की खबरों से रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति की उम्मीद बढ़ गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.