Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम

100-200 रुपये में रूम… नासिक के इस कैफे में चल रहा था ‘गंदा खेल’, MLA ने मारा छापा, इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां

45

महाराष्ट्र के नासिक में एक कैफे में गलत काम हो रहे थे, जिसकी कई दिनों से शहर में चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज किया. इसके बाद जब कैफे की जानकारी विधायक देवयानी फरांडे को हुई तो वह कैफे पर छापा मारने पहुंचीं. उनके पीछे-पीछे पुलिस भी पहुंची. वहां कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

नासिक जैसे सांस्कृतिक शहर के कैफे में गलत काम चल रहा था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. हालांकि अब जब इस मामले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी की विधायक देवयानी फरांडे को मिली और वह मौके पर पहुंची. उन्होंने खुद कैफे पहुंचकर वहां छापा मारा तो पुलिस भी पहुंच गई. विधायक देवयानी फरांडे कैफे में पहुंची और कैफे का आलम और वहां हो रहे काम को देखकर वो हैरान रह गईं.

हर घंटे के हिसाब से कमरे का चार्ज

राज्य के कई शहरों में कैफे खोले जा रहे हैं और वहां लड़के-लड़कियों को एंट्री दी जा रही है. ज्यादातर कैफे में हर घंटे के हिसाब से चार्ज लेकर लड़के-लड़कियों को कमरे दिए जा रहे हैं. कमरों में अंधेरा करने के लिए पर्दे लगाये जाते हैं. राज्य पुलिस प्रणाली इन सभी बातों को जानती है, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. विधायक देवयानी फरांडे को नासिक के ‘ए’ मोगली नाम के कैफे में अनियमितताओं की जानकारी मिली थी, जहां वह खुद पहुंची और छापा मारा.

100-200 रुपये में कमरे

देवयानी फरांडे को कैफे पहुंचने पर पता चला कि वहां युवा लड़के-लड़कियों को 100 से 200 रुपये में कमरे दिए जा रहे हैं. विधायक फरांडे के मौके पर पहुंचने पर पुलिस भी कैफे में पहुंच गई थी. पुलिस ने एक कैफे में अश्लील हरकतें करने के आरोप में कई लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया. अब हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों के माता-पिता को थाने बुलाया जाएगा और समझाया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.