Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

शादी करनी है तो धर्म बदलना होगा… प्रेमी ने बनाया दबाव, घरवालों ने भी किया टॉर्चर; सुसाइड नोट लिख प्रेमिका ने की आत्महत्या

34

केरल के एर्नाकुलम में एक 23 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड और प्रेमी के परिवार वाले उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे. इससे तंग आकर युवती ने अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान एर्नाकुलम के कोठामंगलम की रहने वाली सोना एल्डोज के रूप में हुई. सोना शनिवार को अपने घर में मृत पाई गई, जिसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ.

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सोना के बॉयफ्रेंड रमीज नाम के युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. रमीज पर सोना को आत्महत्या करने के लिए उकसाने और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा है. सोना ने सुसाइड नोट में लिखा कि रमीज ने ये साबित कर दिया कि वह मुझसे प्यार नहीं करता. मैं बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाज के उसके साथ कोर्ट मैरिज के लिए तैयार थी, लेकिन वह चाहता था कि मैं अपना धर्म परिवर्तन करूं.

धर्म परिवर्तन करने का दबाव

सोना ने लिखा, कोर्ट मैरिज करने के बहाने को वह मुझे मेरे घर से अपने घर ले आया. उसके घर पर उसके परिवार वाले भी मुझ पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगे. जब मैंने उनसे मना किया तो वह मुझे टॉर्चर करने लगे. सोना के भाई बेसिल ने बताया कि सोना और रमीज की मुलाकात कॉलेज में हुई थी. वह पहले धर्म परिवर्तन के लिए हो गई तैयार थी, लेकिन तीन महीने पहले हमारे पिता का निधन हो गया और शादी एक साल के लिए टल गई.

मृतका की मां ने क्या बताया?

बेसिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस महीने की शुरुआत में रमीज तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था, जिसके बाद सोना ने धर्म परिवर्तन का इरादा बदल दिया, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा. सोना की मां ने बताया कि रमीज के परिवार वाले उनके घर पर सोना के लिए रमीज का रिश्ता लेकर आए थे. मां ने कहा कि सोना रमीज से सच्चा प्यार करती थी. इसलिए हमने भी हां कर दी थी, लेकिन फिर रमीज का नाम तस्कर के मामले में आया तो हमने शादी से इनकार कर दिया.

प्रेमी के परिवार वालों ने भी किया टॉर्चर

इसके बाद रमीज सोना को कोर्ट मैरिज करने के बहाने अपने घर ले गया और वहां उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा. उसने कहा कि शादी करनी है तो धर्म बदलना पड़ेगा. जब सोना ने इनकार किया तो रमीज और उसके परिवार वालों ने सोना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. आरोप ही कि रमीज और उसके घरवालों ने सोना को एक कमरे में बंद कर दिया था.

किसी तरह वह रमीज के घर से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताकर कुछ घंटे बाद फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तभी सोना के रूम से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर उसके बॉयफ्रेंड रमीज को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.