Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा... Gwalior News Update: LNIPE में 14 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन उग्र, भूख हड़ताल के बीच प्रशासनिक भव... Sagar Police Action: मालथौन इलाके में पुलिस और 30 हजार के इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़; 2 देसी कट्टे... Delhi Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपियों का खुलासा, पार्क की टूटी दीवारों और सुरक्षा... Delhi Teenager Stabbing Case: मामूली कहासुनी में किशोर की हत्या, भाई को भी मिल रही जान से मारने की ध... Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने...

Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद

2

पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना ने एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है. जांच में आरोपियों के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े पाए गए हैं, जिसके चलते इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगामी जांच अब पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच से हटाकर एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को सौंप दी गई है.

🔫 2. विदेश में बैठे आका ‘गुरी’ के इशारे पर चलता था ड्रग्स और हवाला का नेटवर्क, तुर्की मेड जिगाना पिस्टल बरामद

क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं और वे पाकिस्तान में बैठे अपने आका “गुरी” के निर्देश पर हरियाणा-पंजाब में ड्रग्स ट्रांजिट और हवाला का अवैध कारोबार चला रहे थे. मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने तुर्की मेड जिगाना पिस्टल, कारतूस और एक्सयूवी-500 गाड़ी बरामद की थी, जिसके बाद से ही इस मामले में सीमा पार के टेरर लिंक की आशंका गहरी हो गई थी.

💃 3. क्लब में डांस के दौरान हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में वीडियो बनाने आई एक लेडी ब्लॉगर को लगी थी गोली

बीती 13 सितंबर की रात अलिफ लैला नाइट क्लब में युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ था. नशे में धुत आरोपियों में से एक ने क्लब के गेट पर ताबड़तोड़ दो फायर झेंक दिए, जिससे दीवार से टकराकर एक गोली वहां वीडियो शूट कर रही लेडी ब्लॉगर अंजलि की पीठ पर जा लगी थी. मौके पर मौजूद भीड़ ने तीनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया था, जिनकी पूछताछ के बाद अब इस बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.