Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

Amritsar को मिली Vande Bharat की सौगात, टूरिज्म बढ़ेगा और सफर होगा और भी तेज

26

अमृतसर : वंदे भारत एक्सप्रैस के अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शाम को रेलवे स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम करवाया गया। अमृतसर से वंदे भारत एक्सप्रैस रवाना होने से शहरवासियों की आज लंबे समय से चली आ रही डिमांड पूरी हो गई। ट्रेन चलने से जहां अमृतसर में टूरिस्टों की तादात में वृद्धि होगी, वहीं लोगों को भी उसका फायदा होगा।

इस दौरान सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर कटरा वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर रेलवे मिनिस्ट्री के साथ-साथ लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से वह अमृतसर से दो खास ट्रेनों के लिए मांग कर रहे थे, जिसके तहत एक ट्रेन 2023 में दी गई तो दूसरी ट्रेन आज शुरू की गई। उन्होंने कहा कि अमृतसर एक टूरिस्ट सिटी है और जैसे यहां दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रैस वे की जरुरत है, वैसे ही दिल्ली-अमृतसर-कटरा ट्रेन रूट की भी जरुरत है, जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे और आज वह पूरा हुआ है। अमृतसर में इंटरनैशनल एयरपोर्ट है, एक्सप्रैस वे है और ट्रेन है। अमृतसर टूरिस्ट सिटी है और अब ट्रेन के बाद टूरिस्टों की तादात में और भी वृद्धि होगी, जिससे न सिर्फ टूरिस्टों को फायदा होगा और बल्कि अमृतसर के लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वह सारे शहर निवासियों को इसकी बधाई देते हैं।

इसकी बहुत जरुरत थी और अब लोगों के लिए जल्द ही नया स्टेशन भी बनेगा, जो पिछली सरकार के समय अनाउंस हुआ था और कुछ डिजाइन के कारण काम रुका है, जिसे भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। वह लोगों के लिए हमेशा ही मौजूद हैं और उनकी हर डिमांड केंद्र तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वंदे भारत 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हालांकि, इनकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। अब अमृतसर रेलवे स्टेशन की जल्द ही काया-कल्प भी होने जा रही है। इसका डिजाईन के कारण कुछ रूका हुआ था, जिसे भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। वहीं पूर्व राज्य सभा सांसद व भाजपा नेता श्वेत मलिक ने कहा कि इस ट्रेन के बाद अब दिल्ली-अमृतसर-कटरा बुलेट ट्रेन पर भी काम शुरू हो चुका है। वंदे भारत एक्सप्रैस को भारतीय रेलवे ने सैमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में डिवैल्प किया गया है। ये यह पूरी तरह से मेक इन इंडिया के अंतर्गत भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली ट्रेन भी है। वंदे भारत एक्सप्रैस की सुविधाएं यात्रियों के लिए एक आरामदायक और शानदार यात्रा अनुभव सुनिश्चित करती हैं। इसके लिए उन्होंने बारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.