Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

भारतीय वायुसेना को मिला पहला C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, जानिए एयरबस के इस विमान की खूबियां

57

बुधवार को स्पेन में एयरबस कंपनी के हेड (डिफेंस एवं एयरोस्पेस) ने भारतीय वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी को पहले C295 एयरक्राफ्ट की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एयरबस ने पहले विमान की डिलीवरी तय समय से 10 दिन पहले ही कर दी है। ये विमान 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश की हिंडन एयरबेस पर पहुंचेगा, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस विमान को औपचारिक रूप से वायु सेना के बेड़े में शामिल करेंगे। साल 2021 में स्पेन और भारत के बीच 56 विमानों के निर्माण की डील हुई थी। इनमें से पहले 16 विमान स्पेन में बनेंगे और बाकी के 40 विमान को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) भारत में बनाएगी।

भारतीय वायु सेना के बेड़े में दमदार ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 शामिल होने वाला है। यह विमान 9250 किलो तक का वजन उठाने में सक्षम है और 482 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इस विमान में शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग की क्षमता है। यह विमान 844 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है और लैंडिंग के लिए सिर्फ 420 मीटर लंबे रनवे की जरुरत पड़ती है। इस वजह से इसे पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से उतारा जा सकता है। इसके अलावा यह विमान लगातार 11 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है और इसे हवा में ही रिफ्यूल किया जा सकता है। इसमें दो इंजन होने की वजह से ये ज्यादा सुरक्षित है। साथ ही इनकी मदद से यह 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है।

भारत में बनेंगे विमान

एयरबस के C295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का निर्माण भारत में ही होगा। एयरबस की टीम भारत की फैक्ट्री में आकर 40 विमान बनाएगी। भारत की फैक्ट्री में इन 40 विमानों को बनाने की सीमा 2026 से 2031 है। यह पहली बार है जब एयरबस, किसी दूसरे देश में पूरा प्रोडक्शन करने जा रही है। इसके लिए टाटा कंपनी (TASL) गुजरात के वडोदरा में फैक्ट्री बना रही है। यह भारत की पहली विमान बनाने की निजी कंपनी होगी। इसके पहले मिलिट्री विमानों को बनाने का काम सिर्फ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड करती आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.