Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, तीन जिलों में अलर्ट जारी, 26 विशेष टीमें तैनात

31

केरल में निपाह वायरस का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है. राज्य में दो लोगों में निपाह वायरस के संभावित लक्षण दिखाई दिए हैं. जिसके बाद केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस को लेकर चिंता जताई जा रही है. जिसको लेकर केरल का स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने केरल में अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट शुक्रवार को तीन नॉ़र्थ जिलों में जारी किया गया है. निपाह वायरस के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, केरल के कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में अलर्ट जारी किए गए हैं. नियमित जांच के दौरान कोझिकोड और मलप्पुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों से कुछ संदिग्ध मामलों का पता चला है. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि, ‘पुष्टि के लिए सैंपल पुणे के राष्ट्रीय विषाणु अनुसंधान संस्थान को भेजे गए हैं’.

प्रत्येक जिले में 26 विशेष टीमें तैनात की गई

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुलाई गई आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि, ‘निपाह प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक एहतियाती कदम पहले ही कड़े कर दिए गए हैं. कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में संपर्क ट्रेसिंग, लक्षणों की निगरानी और जन जागरूकता के लिए प्रत्येक जिले में 26 विशेष टीमें तैनात की गई हैं’. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि, ‘संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग लिया जा रहा है’.

कंटेनमेंट जोन चिन्हित करने के निर्देश दिए

जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे कंटेनमेंट जोन चिन्हित करें और आम जनता को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से जानकारी फैलाएं. राज्य और स्थानीय स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित की जा रही हैं, ताकि जनता को सहायता मिल सके. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह जांच करें कि, क्या हाल के सप्ताहों में कोई अप्राकृतिक या अस्पष्टीकृत मौतें हुई हैं, क्योंकि ये किसी संभावित प्रकोप के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए,आज शाम एक और उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सभी सावधानियों और तैयारियों की समीक्षा की जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.