Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

16 साल के छात्र को बार-बार ले जाती थी 5 स्टार होटल, करती थी गंदा काम… इंग्लिश की लेडी टीचर गिरफ्तार

39

महाराष्ट्र के मुंबई से एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर की गंदी हरकत सामने आई है. उसने एक साल तक 16 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए. छात्र ने बाद में परिजनों को पूरी कहानी सुनाई तो कुछ दिन वो शांत रहे क्योंकि तब वो उसी के स्कूल में पढ़ रहा था. फिर जब परीक्षाएं खत्म हुईं तो परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल महिला टीचर को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

बताया ये भी जा रहा है कि इंग्लिश की इस टीचर ने कई मौकों पर छात्र का यौन शोषण किया था. इसके अलावा वह उसे शराब परोसती थी और फाइव स्टार होटलों में ले जाती थी. पुलिस ने बताया है कि यौन शोषण का यह सिलसिला एक साल से ज्यादा समय तक चला. जब परिवार ने छात्र के व्यवहार में बदलाव देखा, तो उसने कथित तौर पर खुलकर यौन शोषण की बात बताई. हालांकि, परिवार को लगा कि स्कूल पास करने में कुछ ही महीनों का समय बाकी है, तो वो चुप रहे. उन्हें उम्मीद थी कि टीचर बच्चे का पीछा छोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पुलिस ने बताया कि इस साल छात्र बोर्ड की परीक्षा पास कर गया, लेकिन वह डिप्रेशन में था. मामले ने दोबारा तूल तब पकड़ा, जब टीचर ने घरेलू नौकर के जरिए बच्चे से फिर संपर्क साधने की कोशिश की. उसने संदेश भिजवाया कि वह मिलना चाहती है. पुलिस ने कहा- तब परिवार ने हमारे पास आने का फैसला किया और केस दर्ज कराया.

पहली नजर में हुई आकर्षित

टीचर की उम्र 40 साल बताई जा रही है और वह शादीशुदा है. साथ ही उसका एक बच्चा भी है. जबकि, पीड़ित छात्र 11 कक्षा में था और 16 साल का था. शिकायत में कहा गया है कि वह दिसंबर 2023 में हाई स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान डांस ग्रुप बनाने के समय वह कई बार छात्र के संपर्क में आई. तब वो उसके प्रति आकर्षित हो गई. जनवरी 2024 में उसने पहली बार छात्र के सामने संबंधों का प्रस्ताव रखा.

‘एंटी एन्जाइटी पिल्स भी दीं’

छात्र ने शुरुआत में दूरी बनाना शुरू कर दी. इसके बाद टीचर ने स्कूल से अन्य उसकी एक महिला मित्र का सहारा लिया और बात आगे बढ़ाई. इस मामले में दोस्त के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है. उसने कथित तौर पर पीड़ित छात्र से कहा था कि वो दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं और उम्रदराज महिलाओं और लड़कों के बीच रिलेशनशिप आम बात है. दोस्त से बातचीत के बाद छात्र ने टीचर से मिलने का फैसला किया.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक पुलिस ने अधिकारी ने बताया- टीचर छात्र को अपनी कार में लेकर एक सूने स्थान पर गई और जबरन कपड़े उतरवा दिए और शोषण किया. अगले कुछ दिनों में छात्र परेशान रहने लगा, तो उसने उसे एंटी एन्जाइटी पिल्स भी दीं. इसके बाद टीचर ने उसे दक्षिण मुंबई के अलग-अलग पांच सितारा होटल ले जाना शुरू किया और शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने बताया है कि संबंध बनाने से पहले कई बार टीचर छात्र को शराब पिलाती थी. आरोपी टीचर को बुधवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.