शर्मनाक सजा! दमोह में मीम शेयर करने की ऐसी क्रूर सज़ा, युवक से धुलवाए पैर, और गंदा पानी पीने को किया मजबूर
मध्य प्रदेश के दमोह से शर्मनाक घटना सामने आई है. एक युवक ने सोशल मीडिया पर मीम शेयर किया था. इसको लेकर युवक को पंचायत के सामने अपमानजनक ‘सजा’ भुगतनी पड़ी. युवक से न केवल एक व्यक्ति के पैर धुलवाए गए, बल्कि उसे वही गंदा पानी पीने के लिए भी मजबूर किया गया. यह मामला जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम सतरिया का है. यह घटना शराबबंदी विवाद के बाद हुई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.