Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

रवनीत बिट्टू की पूरी हुई यह मांग, जीता पंजाबियों का दिल

27

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब: कीरतपुर साहिब निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी जुगराज सिंह सैनी द्वारा ली गई निजी रूचि तथा शहर निवासियों की अपील के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने श्री आनंदपुर साहिब के रेलवे स्टेशन की इमारत के बीच में हिंदी में लिखे नाम को मिटवाकर पंजाबी में लिखवाकर शहर निवासियों के साथ-साथ पूरे पंजाब का दिल जीत लिया है।

मंत्री बिट्टू द्वारा पंजाबियों के प्रति दिखाए गए प्यार की प्रशंसा करते हुए जुगराज सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता जतिंदर सिंह अठवाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट सतबीर राणा, मुकेश नड्डा, मुनीस कैरपाल, रतन लाल धनेरा, गुरविंदर सिंह हैप्पी, के.के. बेदी, महंत लक्ष्मण दास आदि ने कहा कि देश की मोदी सरकार द्वारा देशभर में रेलवे स्टेशनों को बहुत बढ़िया व आधुनिक तरीके से बनाने की जो प्रक्रिया शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि इस रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के साथ-साथ स्टेशन के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में आनंदपुर साहिब का नाम लिखा गया है, बीच में हिंदी में तथा दोनों तरफ पंजाबी और अंग्रेजी में। शहरवासियों में बड़े अक्षरों में और बीच में हिंदी में नाम लिखे जाने को लेकर भारी रोष था जिसके चलते सभी ने यह मुद्दा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के ध्यान में लाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा गुरु नगरी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए बीच में हिंदी में लिखा नाम मिटवा दिया तथा पंजाबी में आनंदपुर साहिब लिखवा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.