Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाटन में जबलपुर-तेंदुखेड़ा मार्ग पर बिजली के तार से लदे ट्रक में लगी आग

47

जबलपुर। पाटन क्षेत्र के जबलपुर-तेंदुखेड़ा मार्ग पर ट्रक में एकाएक आग लग गई। ट्रक पर बिजली की तार लोड थी आग की वजह से लाखों रुपये का माल जल गया। ट्रक चालक वाहन से नीचे कूद गया जिस वजह से उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेंदुखेड़ा और पाटन पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों ही थाना क्षेत्र से दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझाया, इस दौरान जबलपुर-तेंदूखेड़ा मार्ग में करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

जब तक ड्राइवर संभल पाता तब तक आग केबिन के अंदर लग चुकी थी

 

जानकारी के मुताबिक दमोह की तरफ से ट्रक माल लेकर आ रहा था। ट्रक चला रहे चालक ने देखा कि बोनट से धुआं निकल रहा था, जब तक ड्राइवर संभल पाता तब तक आग केबिन के अंदर लग चुकी थी। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पाटन और तेंदूखेड़ा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.