Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

अपोलो टायर बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, 1 मैच के देगा इतने पैसे

38

एशिया कप के रोमांच के बीच बड़ी खबर आ रही है, जिसके मुताबिक टीम इंडिया को उसकी जर्सी का नया स्पॉन्सर मिल गया है. अपोलो टायर ने इस रेस में बाजी मारी है, जो कि अब टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम 11 की जगह लेगा. अपोलो टायर से टीम इंडिया का करार 2027 तक के लिए हुआ है. इस दौरान भारत को लगभग 130 मैच खेलने हैं.

एक मैच के अपोलो टायर देगी इतने पैसे

अब सवाल ये है कि ये करार कितने का है? रिपोर्ट के मुताबिक अपोलो टायर एक मैच के लिए तकरीबन 4.5 करोड़ रुपये देगा, जो कि पिछली डील की रकम से 50 लाख रुपये ज्यादा है. ड्रीम 11 का करार एक मैच के लिए 4 करोड़ रुपये का था.

इन्हें हराकर अपोलो टायर बना स्पॉन्सर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर बनने की रेस में कैनवा और जेके टायर भी थे. लेकिन, अपोलो टायर ने उन दोनों को पीछे छोड़कर डील अपने नाम की है. इन सबके अलावा बिरला ऑप्टस पेन्टस ने भी स्पॉन्सर बनने की इच्छा दिखाई थी. मगर वो बोली लगाने नहीं उतरे.

16 सितंबर को लगी स्पॉन्सरशिप के लिए बोली

टीम इंडिया का स्पॉन्सर बनने के लिए बोली 16 सितंबर को लगाई गई थी, जबकि BCCI ने बोली के लिए 2 सितंबर को मांगा था. BCCI ने अपनी उस प्रेस रिलीज में साफ कर दिया था कि गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और टोबैको से जुड़ी कंपनियां स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकती. इन सबके अलावा बैंकिंग, फाइनेंशियल कंपनीज, स्पोर्ट्सवीयर बनाने वाली कंपनियों को भी BCCI ने स्पॉन्सरशिप की बोली से दूर रखा था.

कब से टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगी अपोलो

टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप 2025 में खेल रही है, जो कि UAE के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में बिना जर्सी के साथ खेल रही है. अपोलो टायर ने जरूर भारत की नई जर्सी स्पॉन्सरशिप हासिल की है. मगर उसके लोगो के इस टूर्नामेंट के बाद ही भारतीय टीम की जर्सी पर दिखने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.