Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज

31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटावा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया है, जबकि पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार मंदिर-मंदिर घूम रहा था. इसके साथ ही पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला.

पीएम मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस कंपनी एससी और एसटी का आरक्षण छीन कर धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं. कर्नाटक में इन्होंने रातों-रात मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर दिया. वहां ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिला था. उसमें डाका मार लिया. यूपी में ऐसा हुआ, तो यहां के ओबीसी के हक का क्या होगा? यह बहुत बड़े खतरे की घंटी है.

उन्होंने कहा कि आज भी सपा को अपने परिवार के अलावा कोई उम्मीदवार नहीं मिला. भाजपा में कोई भी व्यक्ति बड़े-बड़े पद पर पहुंच सकता है. मोहन यादव सीएम होने के नाते मध्य प्रदेश को दौड़ा रहे हैं. सपा- कांग्रेस की खोटी नियत का हिसाब बहुत लंबा है.

कांग्रेस के शहजादे का मंदिर दर्शन बंद हो गया

पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार मंदिर-मंदिर घूम रहा था. कांग्रेस के शहजादे ने तो कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था. इस बार मंदिर का दर्शन बंद हो गया है. 500 साल के बाद एक ऐतिहासिक पल आया, पूरा देश राममंदिर बनने से खुश हुआ, लेकिन इन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनको पूजा भी नौटंकी लग रही है. मोदी को गाली देते-देते ये लोग भगवान श्रीकृष्ण का अपमान कर रहे हैं.

बीजेपी में गरीब का बेटा भी बन सकता है सीएम

उन्होंने कहा किहम योगी मोदी क्यों खप रहे हैं? हमारे तो बच्चे है नहीं हम खप रहे हैं आपके बच्चे के लिए. भारत एक हजार साल के लिए सशक्त हो, मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है. देश में प्रधानमंत्री होते थे, जो चाय वाले थे, उन्होंने एक कुप्रथा तोड़ दिया, जिससे गरीब का बेटा भी मुख्यमंत्री बन सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि आप केवल एक सांसद नहीं चुनेंगे, बल्कि हिंदुस्तान की सरकार चुनेंगे और मोदी सशक्त होगा. कमल का बटन दबाएंगे, तो वोट सीधा मोदी को जाएगा. वोट में सारे पुराने रिकॉर्ड टूटने चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.