Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

23 पंखे-14 AC और 5 TV… दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी घर में लगेंगी ये चीजें

19

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी बंगले में रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर निकाला है. ये रेनोवेशन बंगले में इलेक्ट्रिकल चीजों से जुड़ा हुआ है जिसमें AC, TV और CCTV कैमरे लगाने समेत कई चीजें शामिल हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पिछले महीने ही 2 बंगले आवंटित किए गए थे. इसमें बंगला नंबर 1 में वो खुद रहेंगी जबकि बंगला नंबर 2 का उपयोग कैंप ऑफिस के तौर पर किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी फिलहाल बंगला नंबर 1 के लिए टेंडर जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री रहेंगी.

2 लाख रुपये के रिमोट कंट्रोल्ड फैन

बंगले में रेनोवेशन का काम जारी है. जारी टेंडर के मुताबिक, सीएम के बंगले में 9.3 लाख रुपये में 5 टीवी लगाने की बात कही गई है, जबकि 7.7 लाख रुपये में 14 एसी लगाए जाएंगे. इसके अलावा 14 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिसकी कीमत 5.74 लाख रुपये रखी गई है. इसके अलावा 2 लाख का UPS सिस्टम भी लगाया जाएगा.

टेंडर के मुताबिक, करीब 2 लाख रुपये यानी 1.8 लाख रुपये के रिमोट कंट्रोल वाले 23 सीलिंग फैन भी लगाए जाने हैं. इसके अलावा 85 हजार का एक OTG (Oven Toast Grill) और 77 हजार रुपये का एक ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन भी लगने हैं. साथ ही 60 हजार का एक डिशवॉशर भी लगाया जाना है.

4 जुलाई को खुलेगा टेंडर, 60 दिन में होगा काम

रेखा गुप्ता के लिए आवंटित बंगला नंबर एक में 63 हजार का गैस चूल्हा, 32 हजार रुपये का माइक्रोवेव और 91 हजार रुपये में 6 गीजर भी लगाया जाना है. इसी टेंडर के अनुसार, रोशनी के लिए बंगले में 115 लैंप, वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट और तीन बड़े झूमर भी लगाए जाएंगे और जिसकी लागत 6,03,939 रुपये है.

यह टेंडर 2 दिन बाद 4 जुलाई को खुलेगा और 60 दिनों के अंदर यह काम पूरा किया जाएगा. सीएम रेखा गुप्ता अभी शालीमार बाग स्थित अपने घर में रहती हैं.

CM रेखा का बंगला टाइप 7

इससे पहले दिल्ली में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साफ कर दिया था कि 6 फ्लैग स्टाफ बंगला जहां अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री रहा करते थे उसमें बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं रहेगा. सीएम रेखा को मुख्यमंत्री पद संभालने के 100 दिन बाद बंगला आवंटित किया गया और वो टाइप 7 है.

सीएम रेखा गुप्ता का नया आवास राजधानी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 होगा. यहां पर 4 बंगले बने हुए हैं. सीएम रेखा को नंबर एक और नंबर दो बंगला दिया जाएगा. बंगला नंबर एक में वह खुद रहेंगी जबकि दूसरे बंगले को कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. पहले बंगला नंबर 1 का इस्तेमाल उपराज्यपाल के सचिवालय के रूप में किया जा रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.