Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim... Ayodhya Janoura Naka News: नजूल भूमि पर बने मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल और पीएसी... Uttar Pradesh Accident News: अवैध रूप से फेंके गए आतिशबाजी के कचरे में हुआ जोरदार ब्लास्ट, मेरठ मेडि... Uttar Pradesh Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, ... BMC Chowk Jalandhar: संविधान चौक पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम की बिजली तारें कटी; CCTV में कैद हुए अज्ञात ... Amritsar BSF Action: अमृतसर बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन; पाक ड्रोन ने गिराई ₹31 करोड़ की हेरोइन, जब्... Batala Firing Case: घर के बाहर टहल रहे युवक को सिर में मारी गोली; कंबाइन पार्टनरशिप विवाद में चलाए ह... Samrala News Today: समराला में गैस सिलेंडर फटने से फैली दहशत; फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू Jalandhar Firing Case: यूट्यूबर मनी शौकर और साथी का फिर मिला पुलिस रिमांड; ट्यूबल वाले कमरे से मिले ...

दिल्ली में सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चल रही है… AAP के सौरभ भारद्वाज का BJP पर बड़ा हमला

31

आम आदमी पार्टी ने पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने और बरसात के मौसम में कृत्रिम बारिश कराने के फैसले को लेकर दिल्ली की बीजेपी पर हमला बोला है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये लोग सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चला रहे हैं. पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने से कर्मचारियों और वाहन मालिकों के बीच लड़ाई- झगड़ा होगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सड़कों के गड्ढे भरने का सिर्फ दिखावा किया. छोटे गड्ढे तो भर दिए, लेकिन बड़े गड्ढों को छोड़ दिया. ये पांच साल सिर्फ बहाने बनाएंगे और केजरीवाल को गालियां देंगे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनादेश का सम्मान करते हुए काम किया.

पुराने वाहन हटाने के तरीके गलत

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि पुराने वाहनों को सड़कों से हटाना है, तो क्या इसके लिए कोई और तरीका नहीं मिला? इससे तो पेट्रोल पंपों पर लड़ाई-झगड़ा और हंगामा होगा. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिकों का एसोसिएशन कह रहा है कि यह नीति अव्यावहारिक है. सरकार फुलेरा की पंचायत की तरह चल रही है और इन लोगों को न तो सरकार चलानी आती है और न ही ये चला सकते हैं.

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हो रही रोज की बारिश के बावजूद दिल्ली सरकार के कृत्रिम वर्षा कराने के फैसले पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा कि ये किस तरह के अफसर हैं, मानसून के दौरान दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पायलट प्रोजेक्ट पेश कर रहे हैं. फुलेरा की पंचायत के लोग भी इस तरह का अव्यावहारिक फैसला नहीं लेंगे.

आप को सिर्फ गाली देना है मकसद- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगले पांच साल तक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आप को सिर्फ गाली देती रहेंगी. पांच साल बाद वह यही कहेंगी कि पिछली सरकार में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा किया, इसलिए कुछ नहीं हो पाया. जब आप ने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, तब कभी यह बहाना नहीं बनाया कि शीला दीक्षित ने ऐसा किया, इसलिए काम नहीं हो रहा.a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.