Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

Chandigarh के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 31 जुलाई तक…

37

चंडीगढ़: शहर के बिजली उपभोक्ता अब बिना कोई जुर्माना दिए बगैरघर की मौजूदा जरूरत के हिसाब से बिजली का लोड बढ़ा सकते हैं। ऐसा करके उपभोक्ता किसी भी तरह के जुर्माने से भी बच सकते हैं। शहर में बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को दूर करने के लिए चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सी.पो.डी.एल.) ने घरेलु और व्यावसायिक कनैक्शनों क लिए, वॉलेंटियरी डिस्कलोजर स्कीम (वी.डी.एस.) शुरू की है। ज्वाइंट इलैक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जे.ई. आर. सी.) के रैगुलेशन 2018 के तहत उपभोक्ता इस योजना का फरपदा उठा सकते हैं।
पिछले कुछ बरसों में घरातू और व्यावसायिक कनेक्शनों का बिजली लोड कई गुना बढ़ गया है लेकिन उपभोक्ताओं ने अपने स्वीकृत लोड को जरूरत के मुताबिक बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया है।

अभी ये नुकसान और आगे या होगा फायदा
शहर में घरों से लेकर कमर्शियल संस्थानों में जब बिजली का कनेक्शन लिया गया तो उस समय इन जगहों पर बिजली से चलने वाले उपकरण कम थे। हर एरिया में बिजली की जरूरत के हिसाब हर जगह पर ट्रांसफार्मर लगाए गए लेकिन वक्त के साथ घरों में ए.सी., फूलर से लेकर बाकी उपकरणों की संख्या बढ़ने से लोड बढ़ता गया और ट्रॉस्फार्मर से लेकर बिजली की लाइनें पुराने लो पर ही चल रही हैं।
इस वजह से बिजली की खपत बढ़ने पर ट्रॉस्फार्मर से लेकर बिजली की लाइनें जलने से बिजली की सप्लाई रुक जाती है। अगर इस योजना के तहत बिजली उपभोक्ता अपने घर की मौजूदा बिजली की खपत के मुताबिक नया लोड लेते हैं तो उस एरिया की बिजली की जरूरत के हिसाब से नए टांस्फार्मर और लाइनें लगाकर बिजली जाने के संकट से बचा जा सकेगा।

मोबाइल पर ही जानकारी दी जाएगी
सी.पी. डी. एल. कि निदेशक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विजली लोड बढ़ाना बेहद आसान है और सीपीडीएल. की वेबसाइट डब्लयू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.चंडीगढ़पावर. कॉम पर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन  पर ही जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ता अपने एरिया के एस डी.ओ. ऑफिस जाकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.